1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चिरंजीवी कोरोना से संक्रमित, 2 दिन पहले तेलंगाना सीएम से मिले थे

चिरंजीवी कोरोना से संक्रमित, 2 दिन पहले तेलंगाना सीएम से मिले थे

 Reported By: IANS
 Published : Nov 09, 2020 02:11 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 02:11 pm IST

लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता और राजनेता के. चिरंजीवी ने सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने महज दो दिन पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। 

चिरंजीवी कोरोना से संक्रमित, 2 दिन पहले तेलंगाना सीएम से मिले थे- India TV Hindi
चिरंजीवी कोरोना से संक्रमित, 2 दिन पहले तेलंगाना सीएम से मिले थे Image Source : ANI/TWITTER

हैदराबाद: लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता और राजनेता के. चिरंजीवी ने सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने महज दो दिन पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। शनिवार को, चिरंजीवी ने साथी अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ राव से मुलाकात की और तीनों को टेलीविजन समाचारों में बिना मास्क के देखा गया।

चिरंजीवी ने कहा, "एक प्रोटोकॉल के रूप में 'आचार्य' फिल्म की शूटिंग को फिर से शुरू करने से पहले कोविड-19 टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से जांच में पॉजिटिव निकला हूं।" प्रजा राज्यम पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल उनमें कोरोना के लक्षण नहीं नजर आए हैं।

65 वर्षीय अभिनेता हैदराबाद में अपने घर पर सेल्फ-क्वांरटीन में हैं।उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में जो लोग मुझसे मिले है, उन सभी से कोविड टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं। जल्द ही अपनी रिकवरी के बारे में अपडेट दूंगा।"

चिरंजीवी के छोटे भाई और अभिनेता नागेंद्र बाबू भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकले थे लेकिन फिर ठीक हो गए। बाबू ने अपना ब्लड प्लाज्मा भी दान किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत