1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सागर में कार से भिड़ा ट्रक, मामा-भांजे समेत 4 की मौत; गोलकोट जैन तीर्थ स्थल जा रहा था परिवार

सागर में कार से भिड़ा ट्रक, मामा-भांजे समेत 4 की मौत; गोलकोट जैन तीर्थ स्थल जा रहा था परिवार

 Published : Sep 10, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 11:15 pm IST

सागर में एक भयावह सड़क हादसा हुआ है जिसमें पति-पत्नी और पिता-बेटे को मिलाकर 4 लोगों की मौत हो गई। कार की हालत देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यह दर्दनाक मंजर देखने वालों की आंखें नम हो गईं।

sagar road accident- India TV Hindi
हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथौन से एक ऐसा सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। ललितपुर नेशनल हाईवे पर शुखलीपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि फोर-व्हीलर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दमोह जिले के जबेरा निवासी 40 वर्षीय सचिन जैन, उनकी पत्नी 35 वर्षीय ऋतु जैन, गढ़ाकोटा निवासी 32 वर्षीय सुपेंद्र जैन और उनका ढाई साल का मासूम बेटा अक्ष जैन की मौके पर ही मौत हो गई।

कार के उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दमोह से गोलकोट जैन तीर्थ, ललितपुर जा रहे थे। घटना के बाद राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मालथौन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार की हालत देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यह दर्दनाक मंजर देखने वालों की आंखें नम हो गईं।

पूरे इलाके में शोक की लहर

परिवारिक रिश्तों के लिहाज से यह हादसा और भी मार्मिक है। सचिन जैन और ऋतु जैन पति-पत्नी थे, जबकि सुपेंद्र जैन सचिन के बहनोई और मासूम अक्ष उनका भांजा था। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

(रिपोर्ट- टेकराम ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: यमुना विहार के Pizza Hut में ब्लास्ट से 5 लोग घायल, पंजाबी बस्ती में भी 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने से हादसा

फरीदाबाद: घर के बाहर लगे AC की आउटडोर यूनिट में आग लगने से हादसा, पति-पत्नी समेत बेटी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।