1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. देवरानी ने सहेली के साथ मिलकर की जेठानी की हत्या, पति के साथ अवैध संबंध का था शक; तीन गिरफ्तार

देवरानी ने सहेली के साथ मिलकर की जेठानी की हत्या, पति के साथ अवैध संबंध का था शक; तीन गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 07, 2025 08:14 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 08:14 pm IST

एमपी के बालाघाट में देवरानी ने अपनी जेठानी की हत्या कर दी। अपनी सहेली की मदद से देवरानी ने जेठानी की हत्या की थी। इस घटना में शामिल एक अन्य युवक के साथ-साथ पुलिस ने इन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - India TV Hindi
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। Image Source : REPORTER INPUT

बालाघाट की परसवाड़ा पुलिस ने कुमनगांव में बीते दिनों हुई एक महिला लेखवती की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला की देवरानी और उसकी सहेली सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि देवरानी को संदेह था कि उसके पति और जेठानी के बीच अवैध संबंध है। इसी संदेह पर देवरानी ने ही अपनी सहेली के साथ मिलकर जेठानी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, सिम और मोबाइल के टुकड़े, मोटर साइकिल सहित अन्य साक्ष्य जब्त बरामद किए गए हैं।

दो अक्टूबर की रात की हत्या

बता दें कि परसवाड़ा पुलिस ने कुमनगांव से 3 अक्टूबर को लेखवती यादव (32) के शव को घर के पास ही पलास की झाड़ियों से बरामद किया था। मामले में प्रथम दृष्टया हत्या के संदेह जताया गया था। पुलिस ने विवेचना में पाया कि लेखवती की हत्या की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि घटना को 2 अक्टूबर की रात में अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मृतक की देवरानी सुखिया उर्फ सविता (23) के रूप में हुई है। सुखिया ने अपनी सहेली भूरी उर्फ उर्मिला के साथ मिलकर लेखवती की गला दबाकर हत्या की थी। 

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों ने रात के अंधेरे में घर से बाहर दुर्गा मंडप की ओर जाने के नाम पर लेखवती को बुलाया था। कुछ दूर जाने के बाद सुनसान इलाका देखकर उसका गला दबा दिया और शव को झाड़ियों के पास छोड़कर अपने घर आ गये थे। लेखवती की हत्या के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने के लिए सिम और मोबाईल को तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बाद में एक पुरूष रविशंकर सोनवाने का भी सहयोग लिया, जिसने सिम व मोबाईल तोड़ने सहित साक्ष्य छुपाने में मदद की थी। पुलिस ने अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। (इनपुट- शौकत बिसाने)

यह भी पढ़ें-

नाबालिग से कुकर्म करने के बाद शख्स ने कर दी मासूम की हत्या, फिर बक्से में डाल दी डेड बॉडी; मिली फांसी की सजा

सिरफिरे ने चलती बस में मचाया आतंक, धारदार हथियार से यात्रियों पर करने लगा हमला; कई घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।