1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोमा से उठने पर पिता ने अस्पताल के खर्चे पर किया सवाल, बेटा बोला- गहलोत सरकार में मुफ्त इलाज

कोमा से उठने पर पिता ने अस्पताल के खर्चे पर किया सवाल, बेटा बोला- गहलोत सरकार में मुफ्त इलाज

 Published : Apr 15, 2022 10:10 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 10:10 pm IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में करौली निवासी डॉ धर्मसिंह मीणा ने रूबरू होते हुए राज्य सरकार की योजना के बारे में अपना वाकया सुनाया। 

Dr Dharam Singh with his old ailing father- India TV Hindi
Dr Dharam Singh with his old ailing father Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सीएम गहलोत को शख्स ने सुनाया वाकया
  • मुफ्त इलाज को लेकर राज्य सरकार का शुक्रिया
  • सीएम को बताया- अस्पताल देख पिता हो गए थे हैरान

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में करौली निवासी डॉ धर्मसिंह मीणा ने रूबरू होते हुए राज्य सरकार की योजना के बारे में अपना वाकया सुनाया। मुख्यमंत्री से मुखातिब होते हुए धर्मसिंह ने कहा कि मेरे पिताजी हरिगोविंद मीणा अनपढ़ है और गांव में खेती कर गुजारा करते हैं। कभी किसी अस्पताल में भर्ती नहीं रहे। आज पिताजी ने होश में आते ही अस्पताल को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि गांव का 80 वर्षीय बुजुर्ग ऐसे अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा पा रहा है, यह सब कुछ गहलोत सरकार के कारण ही संभव हो पा रहा है। 

धर्मसिंह मीणा ने सीएम गहलोत से कहा, "सर, मैं करौली जिले का निवासी हूं और मेरे 80 साल के पिता कोमा में थे तो इसी अस्पताल में लाकर इलाज करवाया। पिता को आज शाम 5 बजे जब होश आया तो उन्होंने इतने बड़े प्राईवेट जैसे चमचमाते अस्पताल को देखकर मुझसे कहा- बेटा इतने महंगे अस्पताल में मेरा इलाज करवाया और सारा रुपया मेरे इलाज पर खर्च कर दिया? तो मैंने कहा कि पिताजी, यह अशोक गहलोत सरकार है, इसमें 2011-12 से मुफ्त इलाज होता आ रहा है।"

धर्मसिंह मीणा ने आगे बताया कि पिताजी ने कहा- ऐसे मुख्यमंत्री को मातारानी आशीर्वाद दें। संवाद के दौरान धर्मसिंह ने मुख्यमंत्री को कहा कि आपको निःशुल्क इलाज की इस योजना लाने के लिए पीढि़यों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी धर्मसिंह को उनके पिताजी को प्रणाम कहने को बोला। इस दौरान आरएनटी प्राचार्य डॉ लाखन पोसवाल ने पूरे चिकित्सालय में 250 आईसीयू बेड विकसित करने के साथ ही चिकित्सालय में किए गए विकास की जानकारी दी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।