1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान कैबिनेट में करीबियों की 'लैंडिंग' नहीं होने से कांग्रेस के 'पायलट' नाराज, जल्द रिशफल की संभावना

राजस्थान कैबिनेट में करीबियों की 'लैंडिंग' नहीं होने से कांग्रेस के 'पायलट' नाराज, जल्द रिशफल की संभावना

 Reported By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : Jun 09, 2021 04:30 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 06:32 pm IST

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में भी फिर से तनाव की स्थिति नजर आने लगी है।

राजस्थान कैबिनेट में करीबियों की 'लैंडिंग' नहीं होने से कांग्रेस के 'पायलट' नाराज, जल्द रिशफल की संभ- India TV Hindi
राजस्थान कैबिनेट में करीबियों की 'लैंडिंग' नहीं होने से कांग्रेस के 'पायलट' नाराज, जल्द रिशफल की संभावना Image Source : PTI

जयपुर: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में भी फिर से तनाव की स्थिति नजर आने लगी है। सचिन पायलट कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो राजस्थान में जल्द ही कैबिनेट रिशफल हो सकता है।

दरअसल, सचिन पायलट चाहते हैं कि उनके करीबी लोगों को कैनिनेट में महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जाएं। हालांकि, कांग्रेस पीसीसी में उनके 3 करीबी लोगों को महासचिव बनाया गया है। लेकिन, पायलट इससे खुश नहीं है। वह अपने करीबियों के लिए कैबिनेट में महत्वपूर्ण मंत्रालय चाहते हैं।

लेकिन, कांग्रेस की दुविधा यह है कि राज्य में इतने कैबिनेट बर्थ नहीं हैं, जितने दावेदार मौजूद हैं। इसके साथ ही पार्टी को बारह से आए निर्दलीय विधायकों और BSP से आए 6 विधायकों को भी खुश रखने के लिए कैबिनेट या बोर्ड्स में कोई न कोई जिम्मेदारी देनी होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सचिन पायलट को मनाने के लिए एक कमेटी भी बनाई थी लेकिन उस कमेटी की अभी तक कोई मीटिंग नहीं हुई है। बता दें कि इस कमेटी में कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल भी शामिल थे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में रेल मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। जितिन प्रसाद दो बार कांग्रेस के टिकट पर यूपी से सांसद चुने जा चुके हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।