1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Bhanu Saptami Upay: भानु सप्तमी पर इन महामंत्रों से करें सूर्य देव की आराधना, चारों तरफ फैलेगी अपार यश-कीर्ति

Bhanu Saptami Upay: भानु सप्तमी पर इन महामंत्रों से करें सूर्य देव की आराधना, चारों तरफ फैलेगी अपार यश-कीर्ति

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 03, 2024 10:32 am IST,  Updated : Mar 03, 2024 10:34 am IST

आज भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की विशेष आराधाना करने से आपको जीवन के समस्त भौतिक सुख प्राप्त होंगे। यदि आप जीवन में अपार सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो आचार्य इंदु प्रकाश के बताए हुए इन उपायों को आज अवश्य करें।

Bhanu Saptami Upay- India TV Hindi
Bhanu Saptami Upay Image Source : INDIA TV

Bhanu Saptami Upay: आज फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। अतः आज भानु सप्तमी मनाई जाएगी, यह पर्व भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की विशेष आराधना करने से जीवन में अपार सुख-समृद्धि और यश-कीर्ति की प्राप्ति होती है। आज के दिन सूर्य देव के निमित्त कुछ उपाय करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि आपके जीवन में कोई काम नहीं बन पा रहे हैं, या जीवन में बार-बार परेशानी आर रही है, तो इन सब से छुटकारा पाने के लिए और सुख-समृद्धशाली जीवन जीने के लिए भानु सप्तमी के दिन आचार्य इंदु प्रकाश द्वारा बताए गए कुछ अचूक उपाय करने से आपको महालाभ प्राप्त होगा।

भानु सप्तमी के दिन करें ये अचूक उपाय

  • अगर आप लंबी आयु की प्राप्ति करना चाहते हैं, अपने आपको आरोग्य रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सूर्यदेव के सामने भूमि पर बैठना चाहिए और भगवान की गंध आदि से पूजा करनी चाहिए। साथ ही अपनी लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ये उपाय करने से आपको लंबी आयु की प्राप्ति होगी, आपको आरोग्य प्राप्त होगा।
  • अगर आप पढ़ाई-लिखाई में कुछ कमजोर हैं और अपनी विद्या की शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको साफ कपड़े पहनकर दोपहर के समय सूर्यदेव के मंत्र का 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। आज के दिन ऐसा करने से आपकी विद्या की शक्ति बढ़ेगी। आप पढ़ाई- लिखाई में मजबूत होंगे।
  • अगर आप अपने घर-परिवार की समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको एक सफेद रंग का साफ कपड़ा लेना चाहिए और एक मुट्ठी चावल लेने चाहिए। अब उन चावलों को उस सफेद रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और दोपहर के समय सूर्यदेव की रोशनी में उस पोटली को रख दें। इस प्रकार 20 मिनट के लिए उस पोटली को सूर्यदेव की रोशनी में ही रखा रहने दें। 20 मिनट बाद उसे वहां से उठा लें और अपने पास संभालकर किसी तिजोरी आदि में रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार की समृद्धि में बढ़ोतरी जरूर होगी।
  • अगर आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर, उसकी एजुकेशन को लेकर परेशान रहते हैं, तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन आपको हाथ में लाल पुष्प लेकर सूर्यदेव को अर्पित करने चाहिए। इसके बाद सूर्यदेव के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं नमः। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से संतान के भविष्य को लेकर आपको जो भी चिंता, परेशानी है, उससे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
  • अगर कुछ दिनों से आपको अपने भूमि-भवन को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो उस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन आपको एक लोटा जल लेना चाहिए और उसमें थोड़ी रोली डालनी चाहिए। साथ ही कुशा डालनी चाहिए। अब उस जल से दोपहर के समय सूर्यदेव को अर्घ्य दीजिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने भूमि-भवन को लेकर जिस भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उससे आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आपको लगता है कि दूसरों के बीच आपके नाम की चमक कुछ फीकी पड़ गई है, आपका तेज कुछ कम हो गया है तो दूसरों के बीच अपने नाम की चमक को बढ़ाने के लिए और अपना तेज कायम करने के लिए आज के दिन आपको शारदातिलक में दिए भगवान सूर्यदेव के इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार से- ‘ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं। आज के दिन ऐसा करने से दूसरों के बीच आपके नाम की चमक बढ़ेगी और आपका तेज कायम होगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इन पेड़-पौधों की पूजा करने से भगवान शिव होंगे प्रसन्न, सुख-समृद्धि का बरसेगा आशीर्वाद

Shabri Jayanti 2024: 3 मार्च को मनाई जाएगी शबरी जयंती, जानिए क्या है इस दिन का धार्मिक महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म