1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खत्म होने वाला था इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का बैन, खुद की गलती ने खड़ी कर दी मुश्किलें

खत्म होने वाला था इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का बैन, खुद की गलती ने खड़ी कर दी मुश्किलें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 02, 2018 06:39 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 06:39 pm IST

अहमद शहजाद के बैन की अवधि बस खत्म होने को ही थी कि पीसीबी ने उनकी एक गलती की वजह से यह बैन 6 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है।

ahmed shehzad- India TV Hindi
अहमद शहजाद के बैन की अवधि बस खत्म होने को ही थी कि पीसीबी ने उनकी एक गलती की वजह से यह बैन 6 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के दिग्गज सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद पर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग टेस्ट में फेल होने की वजह से चार महीने का बैन लगाया था। यह बैन उनपर 10 जुलाई 2018 से लागू होकर 10 नवंबर 2018 तक चलना था। उनके इस बैन की अवधि बस खत्म होने को ही थी कि पीसीबी ने उनकी एक गलती की वजह से यह बैन 6 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है।

पीसीबी के नियम अनुसार बैन लगने के बाद अहमद शहजाद ना तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग ले सकते हैं और ना ही किसी घरेलू मैच में। इस पीसीबी के इन नियमों का उल्लंघन करते हुए अहमद शहजाद ने हाल ही में मुस्लिम जिमखाना क्लब की और से सात मैच खेले थे। उन्होंने इससे बड़ी गलती यह कर दी कि उन्होंने इस मैच की तस्वीरें अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर भी अपलोड कर दी।

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अहमद शहजाद को कारण बताओ नोटिस भेजा जिसके जवाब में उन्होंने लिखा कि उन्हें नियमों की पूरा जानकारी नहीं थी और जानबूझकर कभी इस तरह का उल्लंघन नहीं करते। इसी के साथ अहमद शहजाद ने अपनी इस गलती पर बोर्ड से माफी भी मांगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अहमद शहजाद के ईमानदारी से अपनी गलती मानने और तुरंत माफी मांगने की वजह से उनका बैन सिर्फ 6 और हफ्तों का बैन लगाया है। शहजाद का यह बैन अब 22 दिसंबर तक मानय होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल