1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कार्लोस ब्राथवेट का है मानना, घुटने पर बैठकर और बैच लगाकर काफी नहीं है नस्लवाद का विरोध करना

कार्लोस ब्राथवेट का है मानना, घुटने पर बैठकर और बैच लगाकर काफी नहीं है नस्लवाद का विरोध करना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2020 04:11 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 04:11 pm IST

अमेरिका में पुलिस हिरासत में हुई अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद 'ब्लैक लाइव्स मैटर' नाम के आंदोलन ने पूरे विश्व में जोर पकड़ा है। ब्राथवेट को लगता है कि वक्त की जरूरत कानून में बदलाव की है।

Carlos Brathwaite, Covid-19, cricket, West Indies, England, USA - India TV Hindi
Carlos Brathwaite Image Source : GETTY IMAGE

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी कार्लोस ब्राथवेट ने कहा है कि नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में एक घुटने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करना, या बैच लगाना काफी नहीं है बल्कि इसके लिए मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। अमेरिका में पुलिस हिरासत में हुई अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद 'ब्लैक लाइव्स मैटर' नाम के आंदोलन ने पूरे विश्व में जोर पकड़ा है। ब्राथवेट को लगता है कि वक्त की जरूरत कानून में बदलाव की है।

ब्राथवेट ने बीबीसी से कहा, "अकेले में एक घुटने पर बैठकर विरोध करना, बैच पहनना काफी नहीं है। जरूरत है मानसिकता में बदलाव की। मेरे लिए यह सिर्फ उबटन की तरह है, जो शायद कुछ चीजें बदल सकता है।"

उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा बदलाव कानूनी रूप से करना है और पूरे समाज को दोबारा से बदलना है।"

उन्होंने कहा, "ऐसा क्यों है कि जब हम प्लेन में जाते हैं तो किसी को बहुत घनी दाढ़ी में देखते हैं तो लगता है कि वह आतंकवादी है? जब हम सुपरमार्केट में कोई अश्वेत लड़के को देखते हैं तो क्यों लगता है कि वह कर्मचारी है। यह बड़ी चर्चा है। हम किस तरह से अपनी मानसिकता को बदलेंगे यह बड़ी चर्चा है एक घुटने पर बैठने से कई ज्यादा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल