1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह, पत्नी गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म

दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह, पत्नी गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2021 08:13 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 08:13 pm IST

हरभजन और गीता की एक बेटी है जिसका नाम हिनाया है जिसका जन्म जुलाई 2016 में हुआ था। 

Harbhajan Singh, Geeta Basra, Sports, cricket- India TV Hindi
Geeta Basra Image Source : INSTAGRAM/GEETA BASRA

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बने हैं और उनकी पत्नी अभिनेत्री गीता बसरा ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया है। हरभजन और गीता की एक बेटी है जिसका नाम हिनाया है जिसका जन्म जुलाई 2016 में हुआ था। टीम के ऑफ स्पिनर ने ट्विटर के जरिए यह खुशखबरी दी और बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

हरभजन ने तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट किया, "एक छोटे से हाथ ने हमें थामा है। उसका प्यार भव्य है, सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और प्यारा है।"

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

उन्होंने कहा, "हमारा जीवन संपन्न हुआ। हम भगवान को स्वस्थ पुत्र देने के लिए धन्यवाद देते हैं। गीता और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हम खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं।"

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान और बल्लेबज दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर हरभजन और गीता को बधाई दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल