1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. के श्रीकांत ने दी विराट कोहली को सलाह, टी-20 में शिखर धवन से ज्यादा कारगर साबित होंगे केएल राहुल

के श्रीकांत ने दी विराट कोहली को सलाह, टी-20 में शिखर धवन से ज्यादा कारगर साबित होंगे केएल राहुल

 Edited By: IANS
 Published : Dec 06, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 06:07 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज के श्रीकांत का मानना है कि विराट कोहली को छोटे फॉर्मेट में शिखर धवन की जगह लोकेश राहुल को आजमाना चाहिए।

Srikkanth, Dhawan, Rahul, KL Rahul, Shikhar Dhawan- India TV Hindi
Shikhar dhawan and KL Rahul Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज के श्रीकांत का मानना है कि अब कप्तान विराट कोहली को शिखर धवन को भुलाकर टी-20 ओपन के तौर पर लोकेश राहुल को आजमाना चाहिए क्योंकि धवन टीम को इस फार्मेट के लिए जरूरी फायरपावर प्रदान नहीं कर सके हैं। श्रीकांत ने टाइम्स ऑफ इंडिया में अपने लेख में लिखा है, "मेजबान टीम को धवन के स्थान पर टी-20 ओपन के तौर पर लोकेश राहुल को मौका देना चाहिए।"

हाल के दिनों में धवन सीमित ओवरों के क्रिकेट में संघर्ष करते दिखे हैं। इसी कारण धवन को वेस्टइंडीज के साथ जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है।

श्रीकांत ने लिखा है, "हमें तुरंत तेजी से रन बनाने होंगे और इसके लिए बल्लेबाजी में फायरपावर होनी चाहिए। हां, टीम में कोहली और दूसरे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं लेकिन शुरुआत खराब रही तो ये टीम को बड़ा योग नहीं दे पाएंगे।"

अब जबकि भारत की नजरें अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप पर है, उसे ओपनिंग सम्बंधी समस्या का हल खोजना ही होगा और ऐसे विकल्पों पर नजर रखना होगा, जो टीम को तेज और मजबूत शुरुआत दिला सकें।

धवन मुश्ताक अली ट्रॉफी में चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। धवन की जगह युवा क्रिकेटर संजू सैमसन को टीम में मौका मिला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल