1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नाइकी की जगह अब टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा ये नया लोगो, बीसीसीआई ने किया करार

नाइकी की जगह अब टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा ये नया लोगो, बीसीसीआई ने किया करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 01:40 pm IST

फैंटसी गेम से जुड़े मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) को अगले तीन साल के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का पोशाक प्रायोजक चुना गया है। 

MPL Sports Becomes Kits Sponsors Of Indian Cricket Team For Three Years- India TV Hindi
MPL Sports Becomes Kits Sponsors Of Indian Cricket Team For Three Years Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। फैंटसी गेम से जुड़े मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) को अगले तीन साल के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का पोशाक प्रायोजक चुना गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने सोमवार को इसकी पुष्टि की कि बीसीसीआई ने पोशाक प्रायोजन के लिये एमपीएल के साथ करार किया है। वह नाइकी की जगह लेगा। 

ये भी पढ़ें - केकेआर की पूरी टीम ने शाहरुख खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, मोर्गन ने बताया भारत का 'टॉम क्रूज'

अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘हां, शीर्ष परिषद ने भारतीय टीम (पुरुष, महिला, ए टीमें और अंडर-19 टीमें) के पोशाक प्रायोजन करार को मंजूरी दे दी है। हालांकि प्रति मैच की दर नाइकी द्वारा भुगतान किये जा रहे 88 लाख रुपये प्रति मैच के बजाय 65 लाख रुपये प्रति मैच होगी।’’ 

ये भी पढ़ें - पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की मोर्गन की तारीफ, कहा उन्होंने अपने कंधों पर उठाया केकेआर का भार

नाइकी ने 2016 से 2020 तक पांच साल का करार किया था जिसके लिये उसने 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी के साथ 370 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। 

सूत्रों ने कहा,‘‘वर्तमान आर्थिक स्थिति (कोविड-19 के कारण) कोई भी उतनी धनराशि का भुगतान करने के लिये तैयार नहीं था जितना नाइकी ने किया था।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल