1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम की चुनौती से निपटने के लिए तैयार साउथ अफ्रीका : लूस

भारतीय महिला टीम की चुनौती से निपटने के लिए तैयार साउथ अफ्रीका : लूस

 Reported By: IANS
 Published : Mar 01, 2021 03:52 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 03:52 pm IST

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान सुने लूस ने कहा है कि उनकी टीम भारतीय महिला टीम की चुनौती से पार पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

भारतीय महिला टीम की...- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम की चुनौती से निपटने के लिए तैयार साउथ अफ्रीका : लूस Image Source : GETTY

लखनऊ| दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान सुने लूस ने कहा है कि उनकी टीम भारतीय महिला टीम की चुनौती से पार पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्रिकबज के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका को भारत के साथ पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में सात मार्च को पहला वनडे खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जहां हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली थी वहीं, भारतीय महिला टीम ने करीब पिछले एक साल से कोई मुकाबला नहीं खेला है और कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद टीम का यह मुकाबला होगा।

महज 20 लाख में केकेआर ने खरीदा यह तूफानी बल्लेबाज जो विजय हजारे ट्रॉफी मचा रहा है धमाल

लूस ने कहा, "भारतीय टीम के पास मिताली राज और हरमनप्रीत कौर जैसे शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे लगता है कि टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। हमने भारत दौरे से पहले मुकाबले खेले हैं लेकिन भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं खेला है जो हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है।"

लूस ने बताया कि वह इस सीरीज से अगले साल होने वाले विश्वकप तैयारियां कर सकती हैं। उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से करीब पिछले एक साल में क्रिकेट नहीं खेलना और उसके बाद लगातार दो सीरीज खेलना काफी उत्साहित करने वाला है। इससे अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए काफी मदद मिलेगी।" दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल छह दिनों के निर्धारित क्वारेंटीन में है जिसके बाद वह सात मार्च को होने वाले पहले मैच से पहले दो दिन ट्रेनिंग करेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल