1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर ने माना, आईपीएल का 13वां सीजन उनके लिए है एक बड़ी चुनौती

श्रेयस अय्यर ने माना, आईपीएल का 13वां सीजन उनके लिए है एक बड़ी चुनौती

 Edited By: IANS
 Published : Aug 30, 2020 06:37 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 06:37 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस का मानना है कि आईपीएल में टीम की अगुआई करना उनके लिए एक बड़ी चुनौतियों में से एक है।

Shreyas Iyer,  IPL 13, IPL 2020, sports, cricket, india, DC- India TV Hindi
Shreyas Iyer Image Source : GETTY IMAGES

आईपीएल फ्रेंचाइजी-दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि लीग का आगामी सीजन कप्तान के तौर पर उनकी सबसे अहम चुनौतियों में से एक होगा। अय्यर ने 2018 सीजन के बीच में गौतम गंभीर से दिल्ली की कप्तानी ली थी।

अय्यर ने आईपीएल टी-20 डॉट कॉम से कहा, "यह निश्चित तौर पर पिछले सीजन से काफी अलग होगा, लेकिन चुनौतियां मुझे उत्साहित करती हैं। एक कप्तान के तौर पर यह निश्चित तौर पर मेरे लिए सबस अहम चुनौतियों में से एक है क्योंकि यह काफी अलग तरह से होने वाला है।"

यह भी पढ़ें- सीएसके के खेमें में कोरोना संक्रमण पर पहली बार बोले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, कही यह बात

उन्होंने कहा, "यह काफी अलग होने वाला है। मुख्य बात यह है कि हम एक बारे में एक ही काम को हाथ में लें। हमें इस बारे में बताया गया है कि क्या करना है क्या नहीं। यह जरूरी है कि जो टीम में है और इस बबल में है वह इन सभी चीजों का पालन करें।"

दिल्ली ने इस बार अपनी टीम में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे को लिया है।

अय्यर ने इन दोनों को लेकर कहा, "अश्विन और रहाणे हमारी टीम को गहराई प्रदान करेंगे और रिकी तथा मुझे विकल्प मुहैया कराएंगे कि हम अपनी अंतिम-11 को लेकर फ्लेक्सिवल रह सकें। यह दोनों काफी जानकार हैं और आईपीएल टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। मेरे लिए एक कप्तान के तौर पर यह जरूरी है कि हम इन दोनों के अनुभवों का उपयोग करें।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल