1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने WTC 2 के शेड्यूल जारी होने के बाद दी अपनी प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने WTC 2 के शेड्यूल जारी होने के बाद दी अपनी प्रतिक्रिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 15, 2021 07:25 am IST,  Updated : Jul 15, 2021 07:26 am IST

कोहली का कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का फाइनल खेलना यादगार था, लेकिन अब उनका ध्यान पूरी तरह से दूसरे संस्करण पर है।

Virat Kohli gave his reaction after the release of the schedule of WTC 2- India TV Hindi
Virat Kohli gave his reaction after the release of the schedule of WTC 2 Image Source : AP

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसका आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से शुरू हो रही 5 मैच की टेस्ट सीरीज से होगा। आईसीसी ने इस बार प्वॉइंट्स सिस्टम में भी कुछ बदलाव किए हैं। इस बार प्रति मैच जीतने वाली टीम को 12 अंक, ड्रॉ होने पर 4 अंक और टाई होने पर 6 अंक मिलेंगे, वहीं पिछली बाहर हर सीरीज को बराबर अंक दिए गए थे।

आईसीसी के इस ऐलान के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोहली का कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का फाइनल खेलना यादगार था, लेकिन अब उनका ध्यान पूरी तरह से दूसरे संस्करण पर है।

आईसीसी के अनुसार कोहली ने कहा “एक यादगार प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना बहुत अच्छा था। सिर्फ फाइनल ही नहीं, हमने चैंपियनशिप के पहले संस्करण के दौरान खिलाड़ियों का दृढ़ संकल्प देखा।

उन्होंने आगे कहा “क्रिकेट प्रेमियों का अनुसरण करना भी बहुत अच्छा था, और मुझे यकीन है कि वे सभी दूसरे संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। हम इंग्लैंड के खिलाफ अपनी श्रृंखला से शुरू होने वाले अगले चक्र के लिए नई ऊर्जा के साथ फिर से संगठित होंगे, उम्मीद है कि हमारे प्रशंसकों को खुश करने के लिए बहुत कुछ मिलेगा।"

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण में हर टीम को कुल 6 सीरीज खेलनी है। इनमें तीन सीरीज घर पर होगी, वहीं तीन सीरीज विपक्षी टीम की सरजमीं पर होगी।

भारत के शेड्यूल की बात करें तो इंग्लैंड के अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें उनके घर पर सीरीज खेलनी होगी, वहीं भारत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की मेजबानी करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल