1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Womens T20 World Cup WI vs THAI : वेस्टइंडीज ने मैच जीता और थाईलैंड ने दिल

Womens T20 World Cup WI vs THAI : वेस्टइंडीज ने मैच जीता और थाईलैंड ने दिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2020 04:11 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 04:11 pm IST

कप्तान स्टेफनी टेलर के आलराउंड खेल से वेस्टइंडीज ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में शनिवार को यहां पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे थाईलैंड को 20 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराया। 

Women's T20 World Cup WI vs THAI: West Indies won the match and Thailand win- India TV Hindi
Women's T20 World Cup WI vs THAI: West Indies won the match and Thailand win Image Source : TWITTER: @ICC

पर्थ। कप्तान स्टेफनी टेलर के आलराउंड खेल से वेस्टइंडीज ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में शनिवार को यहां पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे थाईलैंड को 20 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराया। थाईलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 78 रन बनाये। उसकी तरफ से विकेटकीपर नानापाट (33) और नारुमल चेवेई (13) ही दोहरे अंक में पहुंची।

टेलर ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिये। थाईलैंड ने हालांकि अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से वेस्टइंडीज को आसानी से लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। उसने वेस्टइंडीज का शीर्ष क्रम झकझोर कर सातवें ओवर में उसका स्कोर तीन विकेट पर 27 रन कर दिया था।

इनमें सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (16) का विकेट भी शामिल था। इसके बाद मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी टेलर (37 गेंदों पर नाबाद 26) और शेमाइन कैंपबेल (27 गेंदों पर नाबाद 25) ने संभलकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 16.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया। 

थाईलैंड की टीम पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में भाग ले रही है लेकिन उसने अपनी गेंदबाजी और चपल क्षेत्ररक्षण से प्रभावित किया। यह अच्छे क्षेत्ररक्षण का परिणाम था कि कैरेबियाई टीम की दो बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल