1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल खिलाड़ी हुआ बाहर, इन 2 प्लेयर्स की लगी लॉटरी; स्क्वाड में हुई वापसी

चोटिल खिलाड़ी हुआ बाहर, इन 2 प्लेयर्स की लगी लॉटरी; स्क्वाड में हुई वापसी

 Published : Dec 15, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 12:59 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम में एजाज पटेल और टॉम ब्लंडेल की वापसी हुई थी।

Ajaz Patel- India TV Hindi
एजाज पटेल और टॉम लैथम Image Source : AP

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 18 दिसंबर से खेला जाएगा। इससे पहले ही कीवी टीम को तगड़ा झटका लगा, जब ब्लेयर टिकनर कंधे में चोट लगने की वजह से बाहर हो गए और उनकी जगह स्क्वाड में एजाज पटेल को शामिल किया गया है। वहीं टॉम ब्लंडेल को भी मौका दिया गया है।

चोटिल होने की वजह से बाहर हुए थे टॉस ब्लंडेल

टॉम ब्लंडेल ने पहला टेस्ट मैच खेला था और विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाई थी। इसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई, जिसके कारण वह अगले मैच से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपर मिचेल हे थे। अब टॉस के तीसरे मैच के लिए वापसी करते ही वह घरेलू मैचों में खेलेंगे।

एक साल बाद मैच खेलेंगे एजाज पटेल

दूसरी तरफ एजाज पटेल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2024 में भारत के खिलाफ खेला था, तब उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट झटके थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला था। वह अभी तक न्यूजीलैंड की टीम के लिए  21 टेस्ट मैचों में कुल 85 विकेट हासिल किए हैं।

न्यूजीलैंड के कोच ने कही ये बात

मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि एजाज पटेल ऐसे खिलाड़ी हैं, जिस पर हम भरोसा कर सकते हैं। वह अपना काम बखूबी तरीके से कर सकते हैं। बे ओवल की पिच न्यूजीलैंड की अन्य पिचों की तुलना में आमतौर पर अधिक टर्न लेती है। एक और स्पिनर को शामिल करने से हमारे गेंदबाजी आक्रमण में विविधता आएगी। टॉम हैमस्ट्रिंग की चोट से बहुत अच्छी तरह उबर गए हैं और हमें खुशी है कि वह वापस आएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की Playing 11:

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, डेरिल मिचेल, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, विल यंग

यह भी पढ़ें:

जिसे टीम इंडिया में अब तक नहीं मिला मौका, अब आईपीएल ऑक्शन में सरप्राइज एंट्री

मैच से दो दिन पहले ही इंग्लैंड की Playing 11 का ऐलान, हुआ एक बदलाव; इन प्लेयर्स को मिली जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल