1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : 20 करोड़ लोगों ने देखा MI vs CSK का पहला मैच, तोड़े सारे रिकॉर्ड

IPL 2020 : 20 करोड़ लोगों ने देखा MI vs CSK का पहला मैच, तोड़े सारे रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 02:59 pm IST

जय शाह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा "Dream 11 आईपीएल के ओपनिंग मैच ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। BARC के मुताबिक 20 करोड़ लोगों ने वो मैच देखा। दुनियाभर की किसी भी लीग के उद्घाटन मैच की तुलना में ये सबसे अधिक है।"

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Dream 11 IPL Opening match 20 Crore Watching- India TV Hindi
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Dream 11 IPL Opening match 20 Crore Watching Image Source : PTI

आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर सीएसके ने विजयी आगाज किया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में जानकारी दी की इस मैच को पूरी दुनिया में 20 करोड़ लोगों ने देखा जो दुनियाभर में खेली गई किसी भी लीग के उद्घाटन मैच की तुलना में सबसे अधिक है।

जय शाह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा "Dream 11 आईपीएल के ओपनिंग मैच ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। BARC के मुताबिक 20 करोड़ लोगों ने वो मैच देखा। दुनियाभर की किसी भी लीग के उद्घाटन मैच की तुलना में ये सबसे अधिक है।"

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : कगिसो रबाडा ने पंजाब के खिलाफ फेंके सुपरे ओवर की प्लानिंग के बारे में कही ये बात

कोरोनावायरस के कहर की वजह से आईपीएल 2020 इस बार यूएई में खेला जा रहा है। इस साल आईपीएल का आयोजन मार्च में होना था, लेकिन दुनियाभर में फैली महामारी के चलते इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

अब ऑस्ट्रेलिया में होनें वाले टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने के बाद बीसीसीआई ने इसका आयोजन यूएई में कराया। आईपीएल 2020 यूएई के तीन वेन्यू पर बंद दरवाजों में खेला जाएगा। इस लीग की शुरुआत 19 सितंबर से हो गई और फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाना है।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : डेब्यू से पहले घबराए हुए थे देवदत्त पादिक्कल, विराट कोहली के बारे में कही ये बात

बीसीसीआई ने लीग मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन प्लेऑफ के वेन्यू और तारीखों का अभी तक उन्होंने ऐलान नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल