1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. ब्रायन लारा ने कहा कगिसो रबाडा का फॉर्म में ना होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय

ब्रायन लारा ने कहा कगिसो रबाडा का फॉर्म में ना होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2021 03:12 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 03:12 pm IST

बायें हाथ के पूर्व बल्लेबाज लारा ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम ‘सिलेक्ट डगआउट’ में कहा, ‘‘ हां (रबाडा का लय में नहीं होना चिंताजनक है), वह एक शानदार प्रतिभा है।’’   

Brian Lara said that Kagiso Rabada's lack of form is a matter of concern for Delhi Capitals- India TV Hindi
Brian Lara said that Kagiso Rabada's lack of form is a matter of concern for Delhi Capitals Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का लय में नहीं होना टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के नॉकआउट चरण में चिंता की बात है। पिछले सत्र में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रबाडा मौजूदा सत्र में उस लय को दोहराने में नाकाम रहे है। 

यूएई में T20 World Cup खेलने का मिलेगा पाकिस्तान को फायदा, दूसरी ट्रॉफी जीतने पर होंगी निगाहें

बायें हाथ के पूर्व बल्लेबाज लारा ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम ‘सिलेक्ट डगआउट’ में कहा, ‘‘ हां (रबाडा का लय में नहीं होना चिंताजनक है), वह एक शानदार प्रतिभा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने फाइनल्स (शीर्ष चार टीमों) में पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, उन्होंने धीमी गेंदों के साथ बीच और आखिरी के ओवरों में बहुत सारे विकेट हासिल किए है लेकिन पिछले कुछ मैचों से वह ऐसा नहीं कर पा रहे है।’’ 

भारतीय क्रिकेट पर इमरान खान का बड़ा बयान, बोले- भारत विश्व क्रिकेट को नियंत्रण कर रहा है

वह हमवतन एनरिच नॉर्किया के साथ दिल्ली की फ्रेंचाइजी के मुख्य गेंदबाज है। रबाडा ने हालांकि पिछले चार मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब नॉर्किया अपना काम शानदार तरीके से कर रहे है। आप चाहते है कि रबाडा की तरह का विश्वस्तरीय गेंदबाज वैसा ही प्रदर्शन करें जैसा कि उसने पिछले टूर्नामेंट में किया था।’’ 

IPL 2021 Eliminator: कोहली को आउट करना मेरा लक्ष्य था, मैंने विकेट का आनंद लिया- नरेन

लारा ने कहा, ‘‘इससे टीम को थोड़ी चिंता हो रही होगी। मुझे लगता है कि दिल्ली की टीम रबाडा को फिर से लय हासिल करते देखना पसंद करेगी।’’ 

पिछले सत्र की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल