1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: सत्यव्रत-गौरव के बाद बजरंग भी हारे, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप: सत्यव्रत-गौरव के बाद बजरंग भी हारे, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 22, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 10:44 pm IST

सत्यव्रत कादियान 97 किग्रा वर्ग में 0-10 से ईरान के मोजतबा गोलेइज से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

Asian Wrestling Championship: Satyavrat Kadian lost 0-10 in 97 kg category, had to settle for silver- India TV Hindi
Asian Wrestling Championship: Satyavrat Kadian lost 0-10 in 97 kg category, had to settle for silver medal Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली के  इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में खेली जा रही एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत के सत्यव्रत कादियान को 97 किग्रा वर्ग में ईरान के मोजतबा गोलेइज ने मात दी। ईरान के इस पहलवान ने सत्यव्रत कादियान को 10-0 से मात दी। इसी हार के साथ सत्यव्रत कादियान को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 

वहीं 79 किलो वर्ग में गौरव बलियान को भी हार का सामना करना पड़ा है। गौरव बलियान को कजाकिस्तान के अरसलन बुडज़ापोव ने 5-7 से मात दी। इस हार के साथ गौरव को भी सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है।

दिन के तीसरे मुकाबले में 70 किलोग्राम भारवर्ग में नवीन को हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ वो कांस्य पदक जीतने में नाकाम रहे। उन्हें उज्बेकिस्तान के मेरीझान ने मात दी।

चौथे मुकाबले में बंजरंग पुनिया को भी हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में बजरंग पुनिया को जापान के ताकुटो ओटुगुरो से में 2-10 से हराया। इसी के साथ बजरंग पुनिया ने भी गोल्ड का सपना तोड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल