1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सरकार की मंजूरी के बाद 20 जून से शुरू होगी इटली की सेरी-ए लीग

सरकार की मंजूरी के बाद 20 जून से शुरू होगी इटली की सेरी-ए लीग

 Reported By: IANS
 Published : May 29, 2020 02:24 pm IST,  Updated : May 29, 2020 02:24 pm IST

स्पाडाफोरा ने पत्रकारों से कहा, " इटली फिर से खुल रहा है और यह सही है कि फुटबाल सीजन को भी साथ में शुरू होना चाहिए।"  

Italy's Serie-A League will start from June 20 after government approval- India TV Hindi
Italy's Serie-A League will start from June 20 after government approval Image Source : GETTY

रोम। इटली की फुटबाल लीग सेरी-ए 20 जून से शुरू होगी। इटली सरकार ने लीग को फिर से शुरू करने को अपनी मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इटली के खेल मंत्री विंसेंजो स्पाडाफोरा ने इटली फुटबाल महासंघ, सेरी-ए प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, कोच और रेफरी के साथ गुरुवार को वर्चुअल बैठक करने के बाद लीग को फिर से शुरू करने को अपनी मंजूरी दे दी।

स्पाडाफोरा ने पत्रकारों से कहा, " इटली फिर से खुल रहा है और यह सही है कि फुटबाल सीजन को भी साथ में शुरू होना चाहिए।"

सेरी-ए की 20 में से 16 टीमों ने लीग को 13 जून से फिर से शुरू करने के पक्ष में अपना मत दिया था।

ये भी पढ़ें - कोविड-19 ब्रेक फायदेमंद रहा, अपने खेल का आकलन करने में मदद मिली: शुभंकर शर्मा

लीग मैच दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे और सभी खिलाड़ियों और कोच तथा अधिकारियों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। अगर कोई खिलाड़ी पॉजिटिव पाया जाता है तो उनके संपर्क में आने वाले सभी खिलाड़ियों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल