1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुम्बई सिटी एफसी को बहुत सुधार की जरूरत : कोच सर्जियो लोबेरा

मुम्बई सिटी एफसी को बहुत सुधार की जरूरत : कोच सर्जियो लोबेरा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 04:10 pm IST

आईएसएल के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में मिली हार के बाद मुम्बई सिटी एफसी के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा है कि आगामी मैचों में टीम को बहुत सुधार की जरूरत है।

मुम्बई सिटी एफसी को...- India TV Hindi
मुम्बई सिटी एफसी को बहुत सुधार की जरूरत : कोच सर्जियो लोबेरा Image Source : MUMBAI CITY/TWITTER

पणजी| हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में मिली हार के बाद मुम्बई सिटी एफसी के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा है कि आगामी मैचों में टीम को बहुत सुधार की जरूरत है। मुम्बई सिटी को शनिवार को यहां वास्को डि गामा के तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए सीजन के दूसरे मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

लोबेरा ने मैच के बाद कहा, " हमारी खेलने की शैली अस्वीकार्य है। मैंने कुछ खिलाड़ियों को विभिन्न पॉजिशन के लिए इस्तेमाल किया, जोकि हम करते हैं। एडम को राइट विंग के लिए इस्तेमाल किया गया, लेकिन मेरा मानना है कि उनके पास इससे तालमेल बिठाने का अनुभव है। हमें आगामी मैचों में हमें काफी सुधार करना होगा।"

पहले हाफ में मुम्बई सिटी के अहमद जाहो को रेड कार्ड दिखाया गया। मुम्बई ने पहले 45 मिनट में 306 पास किए, लेकिन वह एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा पाई। जोहोउ अब एफसी गोवा के खिलाफ होने वाले मुम्बई के अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

लोबेरा ने कहा, " रेड कार्ड हमारे लिए एक बड़ी समस्या थी। इसने मैच बदल दिया। हमें 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा और हमें एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी की कमी खली। लेकिन अगले मैच के लिए हमारे पास 28 खिलाड़ी है और मैं अपनी टीम से खुश हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल