1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open 2020 का कार्यक्रम हुआ जारी, पुरुष एकल के पहले मैच में इस खिलाड़ी से होगा जोकोविच का सामना

US Open 2020 का कार्यक्रम हुआ जारी, पुरुष एकल के पहले मैच में इस खिलाड़ी से होगा जोकोविच का सामना

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 04:42 pm IST

गुरूवार को जारी ड्रॉ के मुताबिक सर्बिया के जोकोविच पहले दौर में दामिर दजुमहुर से भिड़ेगे जबकि चेक गणराज्य की पिलिसकोवा का सामना अनहेलिना कालिनिना से होगा।

US Open 2020 schedule Released Novak Djokovic in the first match of men's singles- India TV Hindi
US Open 2020 schedule Released Novak Djokovic in the first match of men's singles Image Source : GETTY

न्यूयॉर्क। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 31 अगस्त से शुरू होने वाले यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल में जबकि कारोलिना पिलिसकोवा को महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गयी है। गुरूवार को जारी ड्रॉ के मुताबिक सर्बिया के जोकोविच पहले दौर में दामिर दजुमहुर से भिड़ेगे जबकि चेक गणराज्य की पिलिसकोवा का सामना अनहेलिना कालिनिना से होगा। 

डेविड गोफिन भी जोकोविच के हाफ में है जिनका पहले दौर में रील्ले ओपेल्किा से सामना होगा। पांचवी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना 2017 यूएस ओपन के उपविजेता केविन एंडरसन से होगा। 

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शतक ठोंकना चाहते हैं बाबर आजम, दिया ये बड़ा बयान

चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास को पहले दौर में स्पेन के रामोस विनोलास की चुनौती से पार पाना होगा। तीसरी वरीयता हासिल दानिल मेदवेदेव 2019 सेमीफाइनलिस्ट और छठी वरीयता प्राप्त माटेओ बेरेटिनी जबकि दूसरी वरीयता प्राप्ता डोमिनिक थिएम जापान के योशिहितो निशिओका के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले खेलेंगें। 

ये भी पढ़ें - चैनल सेवन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से करार तोड़ने की धमकी दी

महिलाओं के ड्रॉ में पिलिसकोवा के क्वार्टर में आठवीं वरीता प्राप्ता पेट्रा मार्टिच और 2016 यूएस ओपन चैंपियन एंजेलिक कर्बर भी है। चौथी वरीयता प्राप्ता नाओमी ओसाका का सामना जापान के ही मिसाकी डोइ से होगा। 

ये भी पढ़ें - चेल्सी के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा ब्राइटन, स्टेडियम में बैठकर फैंस उठा सकेंगे लुत्फ

युवा खिलाड़ी कोको गॉ पहले दौर में अनास्तासीजा सेवस्तोवा का सामना करेंगी। तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स, मैडिसन कीज (सातवीं वरीय) अमांडा अनिसिमोवा और स्लोन स्टीफेंस एक ही क्वार्टर में है। 

सेरेना और स्लोन स्टीफेंस तीसरे दौर में एक दूसरे के आमने सामने हो सकती हैं। वीनस विलियम्स 20वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी। यूएस ओपन 31 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल