ड्रैगन की चालबाजियों के बीच सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में चीन के साथ लगी सीमा के पास भारत की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब एक रणनीतिक राजमार्ग का निर्माण पूरा किया है।
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 2021 को ‘शिक्षा के वर्ष’ के रूप में समर्पित किया है। मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना शिक्षा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 16,836 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नामसई से तीन नए मामले आए।
देश के सदूर पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक बार चीनी निर्माण की खबरें सामने आई हैं। यहां चीन ने भारतीय सीमा में सड़कों के अलावा गांव तक बसा दिए हैं।
अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे उत्तरी असम के विश्वनाथ जिले में जंगली भैंस ने दो लोगों को मार डाला, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया।
अरूणाचल प्रदेश में जेडीयू के छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति गर्म है। इस दौरान आरजेडी के नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बुधवार को दावा करते हुए कहा कि जेडीयू के 17 विधायक उनके सपर्क में हैं, जो नीतीश कुमार की सरकार को गिराना चाहते हैं।
गौरतलब है कि थोड़े समय के लिए छोड़कर पिछले करीब 15 साल से बिहार में JDU-BJP गठबंधन सत्ता में है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट नगर परिषद (पीएमसी) की आठ में से छह सीटें जीत कर भाजपा ने स्थानीय निकाय का शासन कांग्रेस से छीन लिया है वहीं ईटानगर में हुए नगर निगम चुनाव (आईएमसी) में पहली बार हिस्सा लेने वाली पार्टी जद (यू) को नौ सीटें मिली हैं।
अरुणाचल प्रदेश में पंचायतों और दो शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्र में कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बड़ी पनबिजली परियोजना निर्माण को लेकर चिंताओं के बीच भारत भी अरुणाचल प्रदेश में एक बहुउद्देयीय जलाशय के निर्माण पर विचार कर रहा है।
चीन की ओर से यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ द्वारा दिए गए बयान के तीन दिन बाद आई है। पोम्पियो ने कहा था कि चीन ने भारत के खिलाफ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 60,000 सैनिकों को तैनात किया है।
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कम से कम 126 नए मरीज सामने आए हैं, जिनमें से छह सुरक्षाकर्मी हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,548 हो गई है।
लद्दाख और अरुणाचल पर आए दिन दावा करने वाले चीन को इस बार अमेरिका से बड़ा झटका मिला है।
कोरोना वायरस की चपेट में अबतक कई नेता आ चुके है। अब इस लिस्ट में नया नाम अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का है। वह आज इस संक्रमण से संक्रमित पाए गए है।
रक्षा सूत्रों ने कहा है कि लापता हुए इन पांचों युवाओं को 11 दिन बाद भारत लाया गया है। बताया गया था कि इनका अपहरण कर लिया गया है।
चीन ने आज अरुणाचल प्रदेश के पांच युवकों को भारत सेना को सौंप दिया हैं। सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद सभी पांचों युवकों को किबितु में भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया है।
निनॉन्ग एरिंग ने बताया कि प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के नाचो गांव से 5 लोगों का कथित तौर पर चीनी सैनिकों ने अपहरण कर लिया है।
अरुणाचल प्रदेश में 36 सुरक्षाकर्मियों समेत कोरोना वायरस से संक्रमित 116 नए मरीज सामने आए जिससे शुक्रवार को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,066 हो गई।
अरूणाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 95 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 2,607 हो गयी। राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या पांच हो गई है।
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नए मामले सामने आए हैं, जिससे बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,430 हो गई। नए मामलों में 44 सुरक्षाकर्मी हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़