बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। गगनदीप कौर मक्कड़ 19 किमी दूर इलाज कराने के लिए इसलिए गई थी क्योंकि अस्पताल का मालिक आरोपी का रिश्तेदार है।
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग का मामला आया है। इसके बाद पुलिस ने बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया है।
दिल्ली और हरियाणा में गैंगेस्टरों के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस छापेमारी के दौरान लग्जरी कारें, घड़ियां और भारी कैश बरामद किया गया है। रेड के दौरान कुछ हथियार भी मिले हैं। इस छापेमारी में 25 टीमें जुटी हैं। इसमें 380 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस हथियार तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक सप्लायर है और तीन अन्य लोग हथियार के खरीदार थे। इसके साथ ही पुलिस ने 15 पिस्तौल भी बरामद की हैं।
पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। बदमाशों ने पुलिस की टीम पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने एक शार्प शूटर को मौके से दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ISIS-प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। इसका सरगना अशर दानिश IED बनाते समय घायल हुआ था और उसकी आंख में चोट लगी थी। मॉड्यूल देशभर में आतंकी हमलों की तैयारी में था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने दिल्ली, मुंबई और झारखंड सहित पांच राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई की है, जिसमें अब तक कुल पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस का एसीपी रैंक का अधिकारी मामले की जांच करेगा।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक बड़े जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजधानी दिल्ली में चलती कैब में छात्रा के सामने Masturbation करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कैब के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस, रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची के इस्लामनगर से ISIS के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के ASI राकेश कुमार को 15000 रुपये की रिश्वत लेते समय विजिलेंस यूनिट ने रंगे हाथों पकड़ा। विजिलेंस टीम को देखकर उसने पैसे हवा में उछाल दिए, जिनमें से 5000 रुपये भीड़ ने लूट लिए। आरोपी झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था।
दिल्ली के नरेला इलाके में बारिश के कारण एक मकान का छज्जा ढह गया, जिससे 4 साल के बच्चे विवान की मौत हो गई। वह नीचे खेल रहा था जब छज्जा गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
एक पति ने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी के दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनते ही उसने पति को छोड़ दिया।
दिल्ली के लाल किले परिसर से जैन समुदाय के कार्यक्रम के दौरान सोने-हीरे से जड़ा 1 करोड़ रुपये का कलश चोरी कर लिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने एक प्राइवेट एयरलाइंस के पायलट को गिरफ्तार किया है। पायलट पर लाइटर जैसी डिवाइस से महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस ने एक कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दरअसल एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अलीगढ़ में कट्टा फैक्ट्री का नेटवर्क सामने आया, जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में देसी पिस्तौल और कच्चा माल को बरामद किया है।
बीजेपी विधायक रवि नेगी ने दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन में टीएमसी सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। बीजेपी विधायक ने टीएमसी सांसद के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है।
संपादक की पसंद