आश्रम फ्लाईओवर के एक्सटेंशन के काम को पूरा करने की समय अवधि 45 दिनों की निर्धारित की गई थी। फिर इस समय अवधि को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था लेकिन अभी भी आश्रम फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
मनीष सिसोदिया ने अपने इस्तीफे की चिट्ठी की शुरुआत में दिल्ली सरकार में मंत्री के तौर पर अपने 8 साल के कार्यकाल का जिक्र किया।
सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उनके इस्तीफे की मांग ने जोर पकड़ लिया था और अरविंद केजरीवाल के पास दिल्ली सरकार के 22 मंत्रालय को चलाने का संकट भी साफ दिख रहा था। आज मनीष सिसोदिया ने अपना इस्तीफा दे दिया।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया ने अपनी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जहां सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आप पहले निचली सदनों में यचिका दाखिल करिए।
आम आदमी पार्टी सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर इतनी आक्रामक क्यों है? इसकी वजह बिल्कुल साफ़ है। शराब घोटाले की आंच अब सीधे अरविंद केजरीवाल तक पहुंच सकती है। क्योंकि इस मामले की जांच ईडी भी कर रही है।
मनीष सिसोदिया इन दिनों CBI के कस्टडी में हैं। मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तारी के दौरान बताया था कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है। आइये जानते हैं इनकी पत्नी के बारे में...
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूर कर लिया है। सिसोदिया के पास शिक्षा, वित्त समेत कुल 18 मंत्रालय थे। वहीं सत्येंद्र जैन बिना किसी मंत्रालय के मंत्री बने हुए थे।
रविवार को मनीष सिसोदिया को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया था।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी है। उनसे नए सिरे से सवाल पूछने के लिए लिस्ट तैयार की जा चुकी है। इस बीच खबर ये भी है कि सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगी।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए सीबीआई अधिकारियों को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। इस बारे में कोर्ट ने आदेश दिया है। वहीं कोर्ट ने बल प्रयोग से पूछताछ की आशंकाओं पर कहा है कि वह अधिकारियों से ऐसी उम्मीद नहीं रखता।
गौरव भाटिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के 6 मंत्रियों में से 2 मंत्री भ्रष्टाचार के संगीन अपराध के मामलों में जेल की सलाखों के पीछे और सीबीआई कस्टडी में है इसलिए केजरीवाल को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी और 4 मार्च को दोपहर 2 बजे एकबार फिर से उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।
मनीष सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार में शिक्षा, वित्त और गृह सहित कुल 33 में से 18 विभाग हैं। दिल्ली सरकार मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद बजट सत्र को लेकर संभावित संकट को देख रही है क्योंकि सबसे ज्यादा व प्रमुख विभाग सिसोदिया के ही पास हैं।
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली समेत पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप के नेताओं का कहना है कि सिसोदिया की गिरफ्तारी राजनीतिक बदला लेने के लिए की गई है।
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की आज कोर्ट में पेशी होने वाली है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है और लोगों को सलाह दी है कि इन रास्तों पर जाने से बचें।
शराब घोटाले में डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर अशोक पंडित ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से रविवार को आठ घंटे पूछताछ हुई जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रची और उन्होंने सबूतों मिटाने की कोशिश की। डिप्टी सीएम को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी से पहले मनीष सिसोदिया का मेडिकल टेस्ट हुआ।
डिप्टी सीएम को गिरफ्तार कर सीबीआई ने उन्हें मुख्यालय में ही रखा है। उनकी रात CBI मुख्यालय में ही गुजरी है। सिसोदिया को आज सोमवार सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में आज तय हो जाएगा कि डिप्टी सीएम सिसोदिया जेल जाएंगे या उन्हें बेल मिलेगी।
संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली पुलिस ने मुझे, मंत्री गोपाल राय जी को विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित मेहरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ फतेहपुर बेरी थाने में गिरफ्तार कर लिया है।
संपादक की पसंद