देश की राजधानी दिल्ली में शराब घोटाला और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद राजनीति केबार फिर से गरमा गई है। एकतरफ आप बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है तो वहीं बीजेपी इसे कर्मों का फल बता रही है।
इंडिया टीवी से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि आज मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भारतीय जनता पार्टी ने साबित कर दिया है कि उनसे दिल्ली के बच्चों का बेहतर भविष्य देखा नहीं गया।
आम आदमी पार्टी ने पहले ही मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। केजरीवाल ने तो साफ-साफ घोषणा कर दी थी कि रविवार को सिसोदिया की गिरफ्तारी हो जाएगी यही वजह है कि सुबह से ही आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सड़कों पर जमकर हंगामा काटा।
सीबीआई हेडक्वार्टर में मनीष सिसोदिया से शराब घोटाला मामले में पूछताछ की जा रही थी। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई थी कि सिसोदिया की गिरफ्तारी हो सकती है। इसी कारण सुबह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली की सड़कों पर हंगामा किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार सुबह से ही सड़कों पर उतर आए थे। वे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने का विरोध कर रहे थे।
LIVE: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आज सीबीआई उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। इसके लिए मनीष सिसोदिया घर से निकल गए हैं। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ी बात कही है। केजरीवाल ने कहा है कि सीबीआई मनीष सिसोदिया को आज गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि सीबीआई आज सिसोदिया से आबकारी मामले में पूछताछ करेगी।
दिल्ली सरकार का कहना है संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन कर उपराज्यपाल चुनी हुई सरकार को दरकिनार कर सचिवों को सीधा आदेश जारी कर रहे हैं। एलजी के ऐसे असंवैधानिक सीधे आदेशों को लागू करना टीबीआर के नियम 57 का उल्लंघन माना जाएगा।
गृह मंत्रालय ने 'फीडबैक यूनिट' कथित जासूसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
मनीष सिसोदिया ने कहा था कि 'मुझे CBI से पूछताछ करने का नोटिस मिला था, मैंने उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली की बजट की तैयारी के कारण फरवरी के बाद वे किसी भी दिन का समय दें।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कहा कि सिसोदिया ने आज पत्रकारों से कहा कि भाजपा सीबीआई से मेरी गिरफ्तारी करवा सकती है। तो सवाल यह भी उठता है कि क्या वह जानते हैं कि सीबीआई के पास उनकी गिरफ्तारी के लिये पर्याप्त सबूत हैं, क्योंकि कोई भी जांच एजेन्सी बिना पर्याप्त सबूतों के तो गिरफ्तार नहीं करती है।
सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लगभग 3 महीने बाद मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि आरोपियों की लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से कल रविवार को CBI पूछताछ करेंगी। इस पूछताछ को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे जांच में हमेशा की तरह सहयोग करेंगे। जानिए इस बार पूछताछ में उनकी मुश्किलें क्यों बढ़ सकती हैं।
इसकी जानकारी मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीबीआई ने कल फिर बुलाया है।
सिसोदिया ने कहा कि क्या एलजी के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने से ज्यादा जरूरी मंदिरों को तोड़ना है?
CBI ने अपनी शुरुआती जांच के आधार पर एक रिपोर्ट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की सिफारिश की है।
इस संबंध में पहले ही सीबीआई में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। अब तमाम तथ्यों के सामने आने के बाद FIR दर्ज करने के लिए कहा गया है।
दिल्ली में मेयर का चुनाव आज फिर हंगामे की भेंट चढ़ गया। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के हंगामे के बीच आज भी चुनाव नहीं हो सका. दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
मनीष सिसोदिया ने कहा, एलजी ने हास्यास्पद और असंवेदनशील बात कही है कि स्टडी करवाओ कि स्कूलों में प्रिंसिपल की जरूरत है या नहीं। उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी किया गया बयान सिर्फ और सिर्फ झूठ का पुलिंदा है और बेहद दुखद व हास्यास्पद है।
दिल्ली आबकारी निति मामले में ईडी द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर कोर्ट ने आज संज्ञान लिया है। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने मामले में सभी आरोपियों को समन जारी किया।
संपादक की पसंद