बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि दो बड़े मंत्री जेल में है और सीएम ईमानदार हैं। कारण एक है उनके पास कोई विभाग नहीं है। पहली बार भारत के इतिहास में ऐसा हुआ है कि सीएम के पास कोई विभाग नहीं है।
केंद्रीय एजेंसियों के समन और छापेमारी को लेकर भी बीजेपी ने जवाब दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जिन पर करप्शन को लेकर कार्रवाई हो रही है, वो सब कभी विक्टिम कार्ड, तो कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगे पोस्टर में कविता की तस्वीर के साथ लिखा गया है 'True Colors Never Fade' और नीचे लिखा गया है- Bye Bye Modi।
सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि जेल में मनीष सिसोदिया को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा था। सुकेश ने पत्र में कहा कि मनीष सिसोदिया का VVIP वार्ड में पूरा ध्यान रखा जा रहा था।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बाद अब भारत राष्ट्र समिति की MLC के.कविता पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है।
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की परेशानी अब ज्यादा बढ़ती जा रही है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई के बाद अब ईडी ने हिरासत में लिया है। अब उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सजा काट रहे आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को आज कोर्ट से जमानत नहीं मिली, मामले की अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी।
ED ने मनीष सिसोदिया से 8 घंटे तक पूछताछ की थी और सिसोदिया से सवाल-जवाब की रिकॉर्डिंग की गई। ED की तरफ से अदालत को आरेस्ट का ग्राउंड बताया गया है। दस दिन की कस्टडी की डिमांड रखी गई है।
पोस्टर में बताया गया है कि यह फिल्म आम आदमी पार्टी की ओर से प्रस्तुत की जा रही है। ये भी बताया गया है कि यह फिल्म अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जो अब तिहाड़ के सिनेमाघरों में है।
के. कविता शुक्रवार को एक दिन के लिए महिला आरक्षण के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उनका दावा है कि उनकी इस मुहिम में विपक्ष की कम से कम 18 पार्टियों का समर्थन हासिल है।
दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट आज ज़मानत याचिका पर सुनवाई करेगी। कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिये न्यायिक हिरासत में भेजा है। ED आज दोपहर दो बजे सिसोदिया को कोर्ट में पेश करेगी।
मनीष सिसोदिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है। मनीष को 26 फरवरी को शराब नीति में कथित घोटाले मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप के आरोपों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। मनोज ने कहा कि क्या मनीष सिसोदिया के खिलाफ खुद उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल साजिश रच रहे हैं?
ईडी ने एक दिन पहले ही हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद के. कविता को नोटिस जारी किया गया है। ईडी का दावा है कि अरुण पिल्लई ने कविता के बेनामी के रूप में काम किया है।
दिल्ली की केजरीवाल कैबिनेट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज नए मंत्री बनेंगे। दोनों गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद दोनों मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक, अभी मनीष सिसोदिया सेल में अकेले हैं लेकिन आने वाले दिनों में उनके साथ किसी अन्य को भी रखा जा सकता है। उन्हें रात में पहनने के लिए कुछ कपड़े दिए गए हैं, लेकिन उनके परिवार द्वारा भी दवाएं और कपड़े भेजे जाएंगे।
Djbfने कहा कि यह चिंताजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लिए अच्छा काम करने वालों को जेल में डाल दिया है, जबकि देश को लूटने वालों को गले लगाया जा रहा है।
तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया को 3 कंबल और बुनियादी जरूरत का सामान दिया गया।
नई दिल्ली: सीबीआई ने आज मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान उन्हें तिहाड़ जेल में बंद रखा जाएगा।
मनीष सिसोदिया की आज सोमवार को CBI रिमांड खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से मनीष सिसोदिया को 20 मार्च के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
संपादक की पसंद