दिल्ली उच्च न्यायालय ने ताहिर हुसैन को नगरपालिका निकाय के पार्षद के रूप में आयोग्य ठहराने के पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के फैसले पर शुक्रवार को रोक लगा दी।
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि इस साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे राष्ट्रीय राजधानी में ‘विभाजन के बाद सबसे भयानक सांप्रदायिक दंगे थे।’
चार्जशीट के मुताबिक गवाह ने बताया कि दंगों से करीब 10 दिन पहले ताहिर हुसैन और उसके साथी उसकी कबाड़ की दुकान पर आए और बताया कि घर की छत पर सफाई का काम चल रहा है जिसके लिए तेजाब की जरूरत है
दिल्ली हिंसा मामले में कथित साजिश के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा हाल ही में दायर एक आरोपपत्र (चार्जशीट) में खुलासा किया गया है कि पांच आरोपी, जिनके खिलाफ यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) लगाया गया है, इन्हें साजिश को अंजाम देने के लिए 1.61 करोड़ रुपये दिए गए थे।
आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ताहिर को धनशोधन, सीएए विरोध प्रदर्शनों की फंडिंग और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के आयोजन में उनकी भूमिका के लिए पीएमएलए जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने आप के निलंबित पार्षद और दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन की सदस्यता को खत्म कर दिया है। बीते बुधवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की हुई बैठक में सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया था जिसके बाद गुरुवार को इसकी जानकारी निगम की ओर से सार्वजनिक की गई।
कपिल मिश्रा ने ट्विट कर कहा ''आतंकी ताहिर हुसैन की बीवी को टिकट देगी AAP, जेल में ताहिर हुसैन को मिलेगी VVIP सुविधाएं, देशद्रोह का केस चलाने की अनुमति नहीं देगी केजरीवाल सरकार, अंकित शर्मा के हत्यारें के परिवार से मिला अमानतुल्ला खान''।
पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है। ताहिर हुसैन ने दिल्ली पुलिस के सामने कबूल किया है कि वह भी दिल्ली हिंसा का एक बड़ा मास्टरमाइंड था।
अदालत ने कहा कि निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने कथित तौर पर दंगाइयों का इस्तेमाल 'मानव हथियार' के रूप में किया जो उसके उकसाने पर किसी की भी हत्या कर सकते थे।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंकित शर्मा मर्डर केस में आम आदमी पार्टी के बर्खास्त पार्षद ताहिर हुसैन की बेल याचिका को खारिज कर दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली दंगों के मामले में धन शोधन की अपनी जांच के सिलसिले में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के परिसरों सहित कई स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे।
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ शुक्रवार को दो आरोपपत्र दायर किए।
दिल्ली दंगों के दौरान कुख्यात चेहरे के रूप में सामने आए पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज कड़कड़डूमा कोर्ट में चाजर्शीट दाखिल कर दी है। सूत्रों के मुताबिक 1000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में आरोपी आम आदमी पार्टी के सस्पेंडेड पार्षद ताहिर हुसैन को मास्टरमाइंड बताया गया है।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आज कड़कड़ डुमा कोर्ट में नॉर्थ ईस्ट दंगा मामलों में दो चार्जशीट दाखिल करेगी। पहली चार्जशीट चांद बाग दंगो में दाखिल की जाएगी जिसमें आप से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन भी शामिल है।
अंकित शर्मा मर्डर केस में ताहिर हुसैन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आम आदमी पार्टी से निष्कासित निगम पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तारी के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सलमान ने हत्या के बाद दो कॉल किए। उसके कॉल डिटेल से पता चला है उसने अपने भाई और भाभी को कॉल करके कहा कि दंगे में उससे हत्या हुई है।
प्रवर्तन निदेशालय ने ‘आप’ के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन, इस्लामी समूह पीएफआई और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धनशोधन और राष्ट्रीय राजधानी में हाल में हुए दंगों के लिए कथित रूप से धन मुहैया कराने के आरोपों के तहत मामले दर्ज किए हैं, वहीं दिल्ली पुलिस ने हुसैन के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले महीने हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने तीन और आरोपियों को हिरासत में लिया है।
दिल्ली हिंसा में नाम आने के बाद आप ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ताहिर के खिलाफ खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की कथित रूप से हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़