1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: भाजपा कैम्प कार्यालय पर ही चल गया सीएम योगी का बुलडोजर, नेता बोले- हमें तो अपनों ने लूटा

Video: भाजपा कैम्प कार्यालय पर ही चल गया सीएम योगी का बुलडोजर, नेता बोले- हमें तो अपनों ने लूटा

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 17, 2024 10:38 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 11:06 pm IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में भाजपा कैम्प कार्यालय पर ही योगी सरकार का बुलडोजर चला दिया दया है। इस कार्रवाई से निराश भाजपा नेता ने कहा है कि हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था।

बलिया में बुलडोजर एक्शन।- India TV Hindi
बलिया में बुलडोजर एक्शन। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बीते लंबे समय से योगी आदित्यनाथ सरकार बुलडोजर एक्शन का सहारा ले रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लोग बुलडोजर बाबा भी कह कर बुलाते हैं। कई बार बुलडोजर एक्शन को लेकर विवाद भी हुआ है। हालांकि, यूपी के बलिया से अब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीजेपी के कैम्प कार्यालय पर ही बुलडोजर चला दिया गया है। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।

भाजपा नेता निराश

कार्यालय पर बुलडोजर की कार्रवाई से बलिया के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह काफी मायूस नजर आए। उन्होंने कहा- "हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था।" बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर भी गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यालय को तोड़े जाने पर कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

भाजपाइयों ने ही कार्यालय तुड़वाया- पार्टी उपाध्यक्ष

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने भड़कते हुए कहा- "सपा सरकार में लोकतंत्र था, भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने ही बीजेपी का कैम्प कार्यालय तुड़वा दिया है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा और बसपा दोनों की सरकार में हमारे कार्यालय को तोड़ा गया, लेकिन हमने धरना देने पर पुनः अपने कार्यालय को बनाया था। कई वर्षों से यहीं से बीजेपी की रणनीति तय होती है, और चुनाव लड़ा जाता है, लेकिन इसे आज तोड़ा गया यह ठीक नहीं है।"

आपको बता दें कि इन दिनों जिला प्रशासन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर से युद्व स्तर पर कार्रवाई कर रही है। हालांकि, इस कार्यालय को भी अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण का हवाला देते हुए बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है।  (रिपोर्ट: अमित)

ये भी पढे़ं- संभल सांसद बर्क के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम, बदल दिया मीटर, जानें अब आगे क्या

सीएम योगी ने बिना नाम लिए प्रियंका गांधी पर बोला हमला- 'कांग्रेस सांसद फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, और हम...'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।