1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, सोसाइटी के इन लोगों पर हुई FIR

ग्रेटर नोएडा में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, सोसाइटी के इन लोगों पर हुई FIR

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 09, 2023 06:59 am IST,  Updated : Mar 09, 2023 11:11 am IST

एक महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सोसायटी में रहने वाले एक स्ट्रीट डॉग जिसकी वह और उनके कुछ साथी देखभाल किया करते थे उसको बीते 4 मार्च को सोसाइटी के गार्ड्स ने पीट-पीटकर बुरी तरीके से मार डाला।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी से एक और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां की एक सोसाइटी में एक कुत्ते को पीट-पीटकर मारने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है और सोसाइटी के तीन से चार गार्डों और सोसाइटी के वेलफेयर एसोसिएशन के मेंबर को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। 

थाना बीटा-2 में दर्ज कराई गई शिकायत

मामला गुरजिंदर विहार सोसाइटी का है। 6 मार्च को ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एक महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी सोसायटी में रहने वाले एक स्ट्रीट डॉग जिसकी वह और उनके कुछ साथी देखभाल किया करते थे उसको बीते 4 मार्च को सोसाइटी के गार्ड्स ने पीट-पीटकर बुरी तरीके से मार डाला।

कुत्ते की बॉडी गायब कर दी गई: महिला

महिला ने रिपोर्ट में ये भी दर्ज करवाई है कि कुत्ते को मारने के बाद उसकी बॉडी को गायब कर दिया और ये सबकुछ उन गार्ड्स ने  AWHO के पदाधिकारियों के कहने पर किया है। इस मामले को लेकर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

अज्ञात व्यक्तियों के पहचान करने की कोशिश

पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना बीटा-2 पर कुत्ते की मौत मामले में 117/23 धारा 429, 120 बी, 34 भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम अज्ञात दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अज्ञात व्यक्तियों के पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-

मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, 67 साल की उम्र में आज सुबह ली आखिरी सांस

दिल्ली: होली के दिन भीषण हादसा! तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।