1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Twitter यानी X दूसरी बार हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, भारतीयों को भी आ रही दिक्कत

Twitter यानी X दूसरी बार हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, भारतीयों को भी आ रही दिक्कत

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 31, 2025 08:47 am IST,  Updated : May 31, 2025 08:48 am IST

सोशल मीडिया साइट एक्स 24 घंटे में दूसरी बार डाउन हो गया है। इस कारण हजारों यूजर्स को दुनियाभर में लॉगिन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Twitter NOW X is down for the second time users from all over the world are troubled Indians are als- India TV Hindi
Twitter यानी X दूसरी बार हुआ डाउन Image Source : FILE PHOTO

सोशल मीडिया साइट एक्स डाउन होने की वजह से कई यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, एक्स के डाउन होने के कारण कई यूजर्स आउटेज की रिपोर्ट कर रहे हैं। डाउनडिटेक्टर ने बताया कि शाम 4.19 बजे के आसपास 34000 से अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक्स ऐप डाउन था। वहीं शाम 4.42 बजे तक रिपोर्ट किए गए आउटेज की संख्या घटकर 1500 हो गई। इसमें 61 फीसदी एक्स ऐप यूजर्स ने आउटेज की समस्या रिपोर्ट की, जबकि 38 फीसदी यूजर्स ने ऑनलाइन माध्यम पर आउटेज की समस्या का सामना किया और रिपोर्ट किया। कुछ यूजर्स को लॉगिन करने के दौरान 'वेलकम टू एक्स' का मैसेज दिखाई दिया। 

एक्स पर क्यों हो रही यूजर्स को दिक्कत?

ट्रैकिंग साइट डाउनडिटेक्‍टर की तरफ से बताया गया है कि दो हजार से ज्‍यादा यूजर्स को इस तकनीकी खामी की वजह से कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ा। 24 घंटे के अंदर यह दूसरा मौका है जब एक्स की वेबसाइट इस तरह डाउन हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भी एक्स वेबसाइट डाउन हो गई थी। इस दौरान यूजर्स को एरर 503 का मैसेज स्क्रीन पर दिखाई पड़ रहा है। बता दें कि ये आउटेज की समस्या उस समय देखने को मिली, जब एक्स के मालिक एलन मस्क व्हाइट हाउस के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी के अपने पद से इस्तीफा देने वाले थे।

एक्स ने अबतक जारी नहीं किया बयान

डेस्कटॉप और मोबाइल पर लॉगिन करने में हो रही दिक्कतों के कारण कुछ समय बात एक्स की सर्विसेज को दोबारा रिस्टोर कर दिया गया। अब एक्स प्लैटफॉर्म सामान्य तौर पर काम कर रहा है। हालांकि जैसे ही एक्स को रिस्टोर किया गया, वैसे ही अलग-अलग यूजर्स ने मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए। हैरानी की बात ये है कि भले ही सेवाएं फिर से चालू कर दी गई हों, लेकिन कंपनी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एक्स की तरफ से हाल ही में बताया गया था कि वह भारत सरकार के निर्देशानुसान 8 हजार से ज्यादा एक्स अकाउंट को ब्लॉक करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश