देनपसार (इंडोनेशिया): इंडोनेशिया के पर्यटक स्थल बाली में एक ज्वालामुखी में ताजा विस्फोट से आसमान में गरम राख फैल गई है। ज्वालामुखी विज्ञान और भूगर्भ एजेंसी ने कहा कि रविवार को ज्वालामुखी ‘माउंट अगुंग’ करीब तीन मिनट तक फटता रहा, जिसकी वजह से आसमान में सफेद धुंआ और 700 मीटर ऊंची राख फैल गई। हालांकि, विस्फोट के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ है।
Related Stories
वैज्ञानिकों ने पर्यटकों को ज्वालामुखी के चार किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र से दूर रहने को कहा है। अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की प्रवक्ता एनगुरा राय ने कहा कि इससे उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है और उनका संचालन पहले की तरह जारी है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में माउंट अनाक क्राकटाओ ज्वालामुखी फटने के बाद आई सुनामी में 431 लोगों की मौत हो गई थी।