1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बोरिस जॉनसन ने कहा- 'नागरिकों को मूल अधिकार की गारंटी दे पाकिस्तान'

बोरिस जॉनसन ने कहा- 'नागरिकों को मूल अधिकार की गारंटी दे पाकिस्तान'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 12:49 pm IST

उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वह अपने नागरिकों के मूल अधिकार की गारंटी को सुनिश्चित करे। जॉनसन ने बुधवार को पार्लियामेंट सेशन के दौरान यह बात कही।

बोरिस जॉनसन ने कहा- 'नागरिकों को मूल अधिकार की गारंटी दे पाकिस्तान'- India TV Hindi
बोरिस जॉनसन ने कहा- 'नागरिकों को मूल अधिकार की गारंटी दे पाकिस्तान' Image Source : PTI

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पाकिस्तान सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वह अपने नागरिकों के मूल अधिकार की गारंटी को सुनिश्चित करे। जॉनसन ने बुधवार को पार्लियामेंट सेशन के दौरान यह बात कही।

जॉनसन पार्लियामेंट में सांसद इमरान अहमद खान के सवाल का जवाब दे रहे थे। सांसद इमरान अहमद ने पूछा था कि क्या सरकार पाकिस्तान से यह गुजारिश करेगी कि वह अपने यहां नागरिकों पर हो रहे अत्याचार को खत्म करे और नागरिकों के मूल अधिकार की गारंटी को सुनिश्चित करे।

जॉनसन ने कहा- 'मैं अपने माननीय सदस्य की बातों से पूरी तरह सहमत हूं। मैं उनसे यह पूछ सकता हूं कि चूंकि हाल के दिनों में दक्षिण एशिया के मंत्रियों ने पाकिस्तान के मानवाधिकार मामलों के मंत्री के सामने इस गंभीर मुद्दे को उठाया, इसलिए पाकिस्तान अपने नागरिकों के मूल अधिकार की गारंटी को सुनिश्चित करे।'

सांसद इमरान अहमद ने पाकिस्तान के पेशावर में हाल के दिनों में अहमदिया लोगों की बर्रबरता से हुई हत्या का जिक्र किया था इमरान अहमद ने कहा कि उसका गुनाह क्या था? केवल इतना कि उसने खुद को अहमदिया मुसलमान बताया और सबसे मिलजुलकर रहने की बात कही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश