1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन कोर्ट में पेशी से पहले माल्या ने कहा, 'मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे'

लंदन कोर्ट में पेशी से पहले माल्या ने कहा, 'मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2017 05:13 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 06:21 pm IST

लंदन कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय विजय माल्या ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं।

Vijay Mallya- India TV Hindi
Vijay Mallya Image Source : ANI

लंदन: लंदन कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय विजय माल्या ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। माल्या की आज लंदन के कोर्ट में पेशी है। माल्‍या पर विभिन्‍न बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए का लोन बकाया है और वो पिछले साल 2 मार्च को देश छोड़कर लंदन चले गए थे। भारत पिछले कई महीनों से ब्रिटेन से माल्‍या के प्रत्‍यारोपण को लेकर बातचीत कर रहा है।

चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान मैच देखने पहुंचे माल्या की दर्शकों ने हूटिंग की थी और उसे चोर कहा था। विजय माल्या ने कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास सारे सबूत हैं और वे खुद को बेगुनाह साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जितने भी चार्ज लगाए गए हैं वे सभी झूठे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश