1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Basant Panchami 2026 Rangoli Design: बसंत पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये शुभ रंगोली, खिंची चली आएंगी मां सरस्वती, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

Basant Panchami 2026 Rangoli Design: बसंत पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये शुभ रंगोली, खिंची चली आएंगी मां सरस्वती, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 22, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Jan 23, 2026 06:41 am IST

Basant Panchami Rangoli: बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती के जन्म उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसलिए इस दिन रंगोली बनाने का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन की रंगोली में वीणा, कमल का फूल, हंस या पुस्तक की आकृति जरूर बनानी चाहिए।

बसंत पंचमी रंगोली- India TV Hindi
बसंत पंचमी रंगोली Image Source : PINTEREST.COM

Basant Panchami Rangoli 2026 (सरस्वती पूजा रंगोली): बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा के दिन रंगोली बनाने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन घरों ही नहीं बल्कि स्कूलों में भी तरह-तरह की रंग-बिरंगी रंगोली बनाई जाती है। कहते हैं रंगोली बनाने से माता सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार रंगोली केवल सजावट का साधन नहीं है बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का भी एक माध्यम है। आइए जानते हैं इस बसंत पंचमी कैसी रंगोली बनाकर आप ज्ञान और संगीत की देवी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

रंगोली बनाने में पीले रंगों का जरूर करें इस्तेमाल

बसंत पंचमी रंगोली
Image Source : PINTEREST.COMबसंत पंचमी रंगोली

बसंत पंचमी का शुभ रंग पीला है इसलिए इस दिन की रंगोली बनाते समय उसमें पीले रंगों और पीले फूलों का इस्तेमाल जरूर करें। पीला रंग मां सरस्वती का बेहद प्रिय होता है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल करते हुए रंगोली बनाते हैं तो आप पर मां सरस्वती की विशेष कृपा बरसने लगेगी।

गेंदे के फूलों से बनाएं रंगोली

बसंत पंचमी रंगोली
Image Source : PINTEREST.COMबसंत पंचमी रंगोली

गेंदे के फूल मां सरस्वती के बेहद प्रिय माने जाते हैं इसलिए आप इन फूलों से भी बड़ी ही आसानी से रंगोली बना सकते हैं। ऐसी रंगोली न केवल देखने में सुंदर लगती है बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी लाती है।

मां सरस्वती के शुभ प्रतीक जरूर बनाएं

सरस्वती पूजा रंगोली
Image Source : PINTEREST.COMसरस्वती पूजा रंगोली

मां शारदे को प्रसन्न करने के लिए रंगोली में आप वीणा, हंस, कमल का फूल, किताब और कलम जरूर बनाएं। अगर सभी चीजें नहीं बना सकते तो इनमें से कोई भी एक चीज तो अवश्य ही बनाएं।

मुख्य द्वार पर बनाएं सरस्वती पदचिह्न की रंगोली

सरस्वती पूजा रंगोली
Image Source : PINTEREST.COMसरस्वती पूजा रंगोली

जैसे दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरण बनाए जाते हैं, वैसे ही बसंत पंचमी पर आप मुख्य द्वार के दोनों ओर पीले या केसरिया रंग से छोटे-छोटे माता सरस्वती के पदचिह्न बना सकते हैं। यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में मां सरस्वती का आगमन हो रहा है।

रंगोली बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कोशिश करें कि रंगोली उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हो।
  • रंगोली बनाने से पहले उस स्थान को गंगाजल छिड़क कर शुद्ध जरूर कर लें।
  • रंगोली के बीचों-बीच घी का एक दीपक जरूर जलाएं। 

यह भी पढ़ें:

Basant Panchami 2026 Shlok: या कुन्देन्दुतुषारहारधवला...बसंत पंचमी पर इन दिव्य श्लोकों और मंत्रों से करें मां सरस्वती की आराधना, कदम चूमेगी सफलता

Basant Panchami 2026 Puja Muhurat Live: सुबह इतने बजे से शुरू हो जाएगा सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, जान लें पूजा के नियम और मंत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।