1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ऑस्ट्रेलिया ने भी Tiktok पर लगाया बैन, सभी सरकारी उपकरणों से फौरन हाटने के आदेश

ऑस्ट्रेलिया ने भी Tiktok पर लगाया बैन, सभी सरकारी उपकरणों से फौरन हाटने के आदेश

 Published : Apr 04, 2023 11:40 am IST,  Updated : Apr 04, 2023 11:40 am IST

ऑस्ट्रेलिया ने भी आखिरकार सरकारी उपकरणों में चीन के वीडियो ऐप टिकटॉक (Tiktok) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। टिकटॉक पर चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी बाइटडांस (Byte Dance) का मालिकाना हक है और उसका कहना है कि वह चीनी सरकार के साथ डेटा साझा नहीं करती है।

ऑस्ट्रेलिया ने टिकटॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया ने टिकटॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया ने भी आखिरकार सरकारी उपकरणों में चीन के वीडियो ऐप टिकटॉक (Tiktok) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही वह अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के तथाकथित ‘फाइव आइज’ खुफिया गठबंधन का आखिरी देश बन गया है जिन्होंने सरकारी उपकरणों में Tiktok के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। अटॉर्नी जनरल मार्क ड्रेफुस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर प्रतिबंध ‘‘जल्द से जल्द’’ लागू होगा।

यूरोपीय संघ परिषद ने भी लगा रखा है बैन

टिकटॉक पर चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी बाइटडांस (Byte Dance) का मालिकाना हक है और उसका कहना है कि वह चीनी सरकार के साथ डेटा साझा नहीं करती है। यूरोपीय संसद, यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संघ परिषद ने भी टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। यूरोपीय संसद के प्रतिबंध के तहत सांसदों और कर्मचारियों को अपने निजी उपकरणों से भी टिकटॉक ऐप हटाने की सलाह दी गयी है। भारत ने निजता और सुरक्षा चिंताओं को लेकर 2020 में टिकटॉक और मैसेजिंग ऐप वीचैट समेत कई अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया था।

बढ़ते दबाव के बीच टिकटॉक ने बदली थी नियमावली
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बैन से करीब 15 दिन पहले ही टिकटॉक ने अपनी टर्म्स एंड कंडिशन्स में बदलाव किए थे। पश्चिमी देशों के बढ़ते दबाव के बीच में सोशल मीडिया मंच टिकटॉक ने मार्च में अपने कंटेंट और यूजर्स के लिए नियमावली को अपटेड किया था। दरअसल, पश्चिमी देश वीडियो साझा करने वाले इस चीनी ऐप की मदद से फर्जी सूचनाओं के फैलने की आशंका की चिंता जाहिर की है। जिसके बाद कंपनी ने ताजा कम्यूनिटी गाइडलाइन जारी की हैं, जिसमें अपलोड की जाने वाली सामग्री के लिए आठ सिद्धांत तय किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें-

क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर ने नहीं दी 'नो बॉल', मैदान पर ही चाकू मारकर खिलाड़ी ने कर दी हत्या

बांग्लादेश के सबसे बड़े थोक बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 50 गाड़ियां मौके पर, आर्मी भी जुटी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश