1. Hindi News
  2. बिहार
  3. छपरा: पावर की सनक में डीडीसी मैडम, लोहे की रॉड से होमगार्ड को पीटा, गाली-गलौज भी की

छपरा: पावर की सनक में डीडीसी मैडम, लोहे की रॉड से होमगार्ड को पीटा, गाली-गलौज भी की

 Published : Jun 01, 2023 05:36 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 05:36 pm IST

बिहार के छपरा में एक लेडी आईएएस अफसर पर पावर की ऐसी सनक चढ़ी कि उसने होमगार्ड को ही पीट दिया। डीडीसी प्रियंका रानी के खिलाफ पीड़ित होमगार्ड जवान अशोक कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायत दी है।

DDC Priyanka Rani - India TV Hindi
डीडीसी प्रियंका रानी पर होमगार्ड ने लगाए पिटाई के आरोप Image Source : INDIA TV

बिहार के छपरा में एक सरकारी अधिकारी की दबंगई सामने आई है। अधिकारी के ऊपर पावर का भूत ऐसा सवार हुआ कि होमगार्ड जवान को ही पीट दिया। खबर है कि छपरा में DDC (उप विकास आयुक्त) प्रियंका रानी ने अपने  आवास पर तैनात होमगार्ड जवान की लोहे की रोड से पिटाई कर दी। पीड़ित जवान अशोक कुमार ने बताया कि डीडीसी मैडम ने मुझे बिना कारण मारा है। मैं आज इस घटना की जानकारी जिलाधिकारी को देने आया हूं।

"गाड़ी से लोहे की रॉड निकाली और..."

पीड़ित जवान अशोक कुमार शाह ने बताया, "रात 12 बजे के आसपास डीडीसी अपने आवास पर आईं। उनको देख मैंने दरवाजा खोला, उसके बाद वो अपनी गाड़ी से उतरकर मुझसे पूछने लगीं कि बाहर वाले गेट पर ड्यूटी क्यों नहीं हो रही है। तब मैंने कहा कि सड़क पर राइफल लेकर वहां ड्यूटी कैसे होगी कोई राइफल छीन लेगा। उसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से लोहे की रॉड निकाली और मुझे मारने लगीं। साथ ही साथ मुझे अपशब्द भी कह रही थीं।"

होमगार्ड जवान संघ ने कार्रवाई की मांग
वहीं इस घटना पर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, सारण के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि डीडीसी मैडम ने जवान की पिटाई करके गलती की है। हम लोग जिलाधिकारी महोदय के पास इस घटना की जानकारी देने आए हैं। अगर डीडीसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग डीडीसी के खिलाफ केस दर्ज करेंगे और सभी होमगार्ड के जवान हड़ताल करेंगे।

(रिपोर्ट- बिपिन)

ये भी पढ़ें-

नई संसद में भी अडानी मामले पर जेपीसी की मांग करेंगे, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर छोड़े हमले के नए तीर

"जो भी गलती हुई.... मर गए तो माफ कर देना," मॉडल मानवी को तनवीर अख्तर ने वीडियो में दिया मैसेज
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।