1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. महिला जज का बैग छीनना लुटेरे को पड़ा भारी, पुलिस ने खंगाल दिए क्राइम रिकॉर्ड

महिला जज का बैग छीनना लुटेरे को पड़ा भारी, पुलिस ने खंगाल दिए क्राइम रिकॉर्ड

 Reported By: Kumar Sonu
 Published : Mar 14, 2023 09:35 am IST,  Updated : Mar 14, 2023 09:39 am IST

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई और टेक्निकल एवं ह्यूमन सर्विलांस की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले दिलशाद और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीती 7 मार्च को गुलाबी बाग इलाके में दो बदमाशों ने एक महिला जज को निशाना बनाया। बदमाशों ने महिला से उसका बैग छीना और मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान महिला जज को बदमाशों ने धक्का दिया, जिसके कारण उन्हें चोट आई है। 

वारदात को अंजाम देने वालों को दबोचा

पुलिस के मुताबिक, महिला जज के बैग में तकरीबन 8 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई और टेक्निकल एवं ह्यूमन सर्विलांस की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले दिलशाद और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

एक आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस का कहना है कि दिलशाद पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं, तो वहीं राहुल ने पहली बार लूट को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, एटीएम कार्ड और 4500 रुपये बरामद कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें- 

अब पंजाब पुलिस शादियों में बजाएगी बैंड, कोई भी करा सकता है बुकिंग, 1 घंटे की इतनी है फीस

'लिखकर दो कि रास्ते में गोली नहीं मारोगे', एनकाउंटर के डर से कांपा कैदी, बोला- योगी ने कौन सी बूटी सुंघाई है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।