1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: मिले कोरोना के नए 1298 मरीज, अबतक 556 लोगों की मौत

दिल्ली: मिले कोरोना के नए 1298 मरीज, अबतक 556 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 11:06 pm IST

मंगलवार को शहर में कोरोना वायरस के 1298 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद राजधानी में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,132 हो गए गए।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational image Image Source : AP

नई दिल्ली. देश की राजधानी में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार को शहर में कोरोना वायरस के 1298 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद राजधानी में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,132 हो गए गए। शहर में मंगलवार को 11 लोगों की मौत हुई, जिस वजह से कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की तादाद बढ़कर 556 हो गई।

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में इस वक्त कोरोना वायरस के कुल12573 एक्टिव केस हैं। शहर में इस समय कोविड-19 मरीजों के लिए 6731 बेड हैं, जिसमें से 3912 बेड खाली है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शहर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 302 वेंटिलेटर हैं, जिसमें से अभी 210 वेंटिलेटर खाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।