1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना वायरस के 534 नए मामले, 11000 के पार पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में कोरोना वायरस के 534 नए मामले, 11000 के पार पहुंचा आंकड़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2020 02:37 pm IST,  Updated : May 20, 2020 02:45 pm IST

दिल्ली में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 442 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं और अबतक ठीक हो चुके लोगों का आंकड़ा बढ़कर 5192 तक पहुंच गया है।

New Delhi: Migrants along with their families wait outside...- India TV Hindi
New Delhi: Migrants along with their families wait outside a government school to get screened before boarding buses for their native places, during ongoing COVID-19 lockdown, in east Delhi, Wednesday, May 20, 2020. Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के 534 नए मामले आए हैं और अब कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 11088 तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली में अबतक 176 लोगों की जान जा चुकी है। 

हालांकि मामले बढ़ने के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 442 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं और अबतक ठीक हो चुके लोगों का आंकड़ा बढ़कर 5192 तक पहुंच गया है। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के 5720 एक्टिव केस हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।