1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. पंजाब सरकार छात्राओं के साथ, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दे रही फ्री बस सुविधा

पंजाब सरकार छात्राओं के साथ, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दे रही फ्री बस सुविधा

 Published : Mar 20, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 04:23 pm IST

पंजाब सरकार राज्य में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों पर मेहरबान है। सरकार सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों को फ्री बस सुविधा मुहैया करा रही है।

पंजाब सरकार छात्राओं के साथ- India TV Hindi
छात्राओं के साथ पंजाब सरकार Image Source : INDIA TV

क्या आपने सरकारी स्कूलों में स्कूल बस देखा है? नहीं न, पर पंजाब की मान सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का भी ध्यान रख रही और उन्हें बस सुविधा मुहैया करवा रही है। जानकार हैरानी होगी यह सुविधा पूरी तरह बच्चों के लिए मुफ्त है यानी माता-पिता को वाहन सुविधा शुल्क के नाम पर जीरो फीस दे रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोला जिससे बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न रहे तो फिर उनकी सुविधा को देखते हुए फ्री बस भी मुहैया करवाई।

10 हजार से ज्यादा बच्चों को मिल रही यह सुविधा

पंजाब सरकार ने न सिर्फ इस सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस को मुफ्त बस सुविधा दी बल्कि एक खास तरह की वर्दी भी बनवाई। मुख्यमंत्री ने राज्य में यह नया प्रयोग सरकार बनते ही शुरू किया था जो आज अमूर्त रूप ले चुका है। सरकारी आकंड़ों के मुताबिक, इन सरकारी स्कूलों में हजारों छात्राएं पढ़ती हैं, जिनमें से 10 हजार से ज्यादा बच्चों को यह फ्री बस सुविधा मिल रही है। भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का नया प्रयोग देश में अभी तक अनूठा है। इससे छात्रों के माता-पिता को आर्थिक बल मिला, साथ ही छात्रों को बेहतर सुविधा भी मिली।

7698 लड़कियों को दी जा रही सुविधा 

पंजाब सरकार के आकंड़ों के मुताबिक, राज्य के 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस के 10,448 छात्रों को यह मुफ्त बस सुविधा मिल रही है, जिसमें 7698 लड़कियां और 2740 लड़के हैं। राज्य की 4304 छात्राओं 10 से 20 किलोमीटर तक की दूरी तय कर मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा रही हैं। सबसे ज्यादा लाभ फिरोजपुर जिले के एसजीआरएम गर्ल्स स्कूल का छात्राओं को मिला है, यहां कि 712 छात्राएं फ्री बस सुविधा से स्कूल आती-जाती हैं, जबकि बठिंडा की सरकारी स्कूल की 645 लड़कियां, जालंधर की नेहरू गार्डन गर्ल्स स्कूल की 466 लड़कियां, कोटकपूरा की 399, आनंदपुर की सरकारी कन्या स्कूल साहिब और फतेहगढ़ साहिब के कन्या स्कूल की 300 छात्राएं, गोबिंदगढ़ की 200 छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं।

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने न सिर्फ स्कूल ऑफ 118 एमिनेंस यह सुविधा शुरू की बल्कि 82 अन्य सरकारी स्कूलों में भी यह मुफ्त बस सेवा शुरू की, जिससे हजारों छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।

Disclaimer: यह एक पेड फीचर आर्टिकल है। इंडिया टीवी इसमें बताए गए विचारों का समर्थन नहीं करता है और आर्टिकल में कही गई राय, विचारों, घोषणाओं के लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा। पाठकों को स्व-विवेक के प्रयोग की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:

JEE Main 2025 के दूसरे सेशन का एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।