1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. UPSSSC ने निकली इंफोर्समेंट कांस्टेबल के लिए भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

UPSSSC ने निकली इंफोर्समेंट कांस्टेबल के लिए भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2023 06:36 pm IST,  Updated : Jun 26, 2023 06:36 pm IST

UPSSSC ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2023- India TV Hindi
UPSSSC Recruitment 2023 Image Source : FREEPIK.COM

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रवर्तन कांस्टेबल (Enforcement Constable) के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई है। इसके बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान इंफोर्समेंट कांस्टेबलों की 477 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बता दें किइनमें 225 पद अनारक्षित हैं। वहीं एससी के लिए 93, एसटी के लिए 13, ओबीसी के लिए 99 और ईडब्ल्यूएस के लिए 47 पद आरक्षित हैं।

UPSSSC Recruitment 2023 योग्यता

इस भर्ती के लिए 12वीं पास या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार का यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में पास होना अनिवार्य है। 

UPSSSC Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹25 का भुगतान करना होगा।

UPSSSC Recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UPSSSC Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

जानकारी दे दें कि उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 में उनके स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जो पीईटी 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं और उन्हें स्कोर कार्ड जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें-

IIT JAM की तीसरी एडमिशन लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें सूची

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन