1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: 'धमाका' का टीजर रिलीज, पत्रकार बने कार्तिक आर्यन ने कहा- 'जो भी कहूंगा, सच कहूंगा'

Watch: 'धमाका' का टीजर रिलीज, पत्रकार बने कार्तिक आर्यन ने कहा- 'जो भी कहूंगा, सच कहूंगा'

 Published : Mar 02, 2021 01:03 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 01:03 pm IST

'नीरजा' और 'आर्या' की सफलता के बाद निर्देशक/निर्माता राम माधवानी ने कार्तिक आर्यन के साथ मिलकर फिल्म बनाई है।

dhamaka teaser out kartik aaryan - India TV Hindi
'धमाका' का टीजर हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM: KARTIK AARYAN

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी 'धमाका' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वो पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। 'नीरजा' और 'आर्या' की सफलता के बाद निर्देशक/निर्माता राम माधवानी ने कार्तिक के साथ मिलकर फिल्म बनाई है। 

इस वीडियो में कार्तिक चिल्लाते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद वो कैमरे पर एंकरिंग करते हैं। एक ही बात को कई बार बोलते हैं। इसके बाद अंत में नॉर्मल हो जाते हैं। अपनी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा है- "मैं हूं अर्जुन पाठक, जो भी कहूंगा सच कहूंगा। #Dhamaka जल्द ही नेटफ्लिक्स पर।"

'भूल भूलैया 2' के शेड्यूल के बीच कार्तिक आर्यन ने मनाली में बाल कटवाए

फिल्म की कहानी में एक घटना की श्रृंखला सामने आती है, जब एक रिपोर्टर को एक व्यक्ति द्वारा अंजान कॉल आता है, जो बांद्रा-वरली सी लिंक को उड़ाने की धमकी देता है।

पूरी तरह से मुंबई पर आधारित, इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और राम माधवानी फिल्म्स (सह निर्माता अमिता माधवानी के साथ) द्वारा किया जाएगा।

इस फिल्म के अलावा कार्तिक 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में नज़र आएंगे। 

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन