क्राइम ब्रांच की प्रोपर्टी सेल ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को राज कुंद्रा केस की एफआईआर की कॉपी सौंपी है, इस मामले के मद्देनजर स्टडी कर ईडी कार्रवाई शुरू करेगी। एक एक्ट्रेस ने मंगलवार को मुंबई के मलाड के मालवणी पुलिस थाने में राज कुंद्रा के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने एफआईआर में राज कुंद्रा समेत कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स को आरोपी बनाया है, आरोपियों में राज कुंद्रा की क़रीबी टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम भी शामिल है। कुंद्रा के खिलाफ इस एक्ट्रेस का केस ज्यादा परेशान करने वाला है, क्योंकि इस बार कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
- Hindi News
- मनोरंजन
- बॉलीवुड
- Raj Kundra Case: पॉर्नोग्राफी केस में कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका | LIVE
Raj Kundra Case: पॉर्नोग्राफी केस में कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका | LIVE
क्राइम ब्रांच की प्रोपर्टी सेल ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को राज कुंद्रा केस की एफआईआर की कॉपी सौंपी है, इस मामले के मद्देनजर स्टडी कर ईडी कार्रवाई शुरू करेगी।
Raj Kundra Pornography Case Live Update
-
2:50 PM (IST) Jul 28, 2021
कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका
पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा और रायन की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी है।
-
2:07 PM (IST) Jul 28, 2021
कुंद्रा के वकील ने सरकारी वकील का किया विरोध
कुंद्रा के वकील कोंडा ने कहा कि क्या कुंद्रा एक आतंकवादी हैं कि वो इस मामले से जुड़े लोगों को डराएंगे या धमकाएंगे। कुंद्रा का पासपोर्ट क्राइम ब्रांच ने पहले ही जप्त किया है। ऐसे में भागने का सवाल कैसे उठता है?
-
2:06 PM (IST) Jul 28, 2021
मामले के सरकारी वकील ने कुंद्रा और रयान के ज़मानत याचिका का विरोध किया
सरकारी वकील ने दलील देते हुए कहा कि कुंद्रा रसूकदार हैं वो पीड़िताओं या गवाहों को डरा धमका सकते हैं, उन्हें पैसे का ऑफर देकर बहका सकते हैं। ऐसे में इन्हें ज़मानत देना मामले की जांच को प्रभावित कर सकता है। सरकारी वकील ने कहा। अभी कुंद्रा के फाइनांशियल ट्रायल का भी अभी पता लगाना है।
-
1:59 PM (IST) Jul 28, 2021
राज कुंद्रा की जमानत के पक्ष में वकील अदालत में दे रहे हैं दलील
वकीन ने कोर्ट में बताया कि राज कुंद्रा एक ब्रिटिश नागरिक हैं। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अप्रैल 2021 में चार्जशीट दाखिल कर दी गयी है। अगर एक्ससेप्नल सर्कमस्टांसेज नहीं होते है तो जमानत दे दी जाती है।
-
1:56 PM (IST) Jul 28, 2021
राज कुंद्रा की ज़मानत याचिका पर किला कोर्ट में सुनवाई शुरू
कुंद्रा के वकील की दलील है कि जिन आरोपियों को उम्र कैद,फांसी या 7 साल से ज़्यादा की सज़ा ना हो तो उसे बेल दिया जा सकता है। वकील ने कहा कि जिन धाराओ के तहत कुंद्रा पर मामला दर्ज किया गया है वो 7 साल से कम ऐसे में उन्हें जमानत मिलने चाहिए। कुंद्रा के वकील ने दलील दी की कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने कभी समन नहीं किया था, वो जबसे मामला दर्ज हुआ है तभी से जांच में सहयोग कर रहे हैं।
-
1:08 PM (IST) Jul 28, 2021
आज बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी राजकुंद्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई
आज बॉम्बे हाईकोर्ट में इस मामले पर फिर सुनवाई होगी और मुंबई पुलिस कोर्ट के सामने अपना जवाब दाखिल करेगी, लेकिन राज कुंद्रा की मुसीबतें सिर्फ इतनी नहीं है। उनके कारनामों ने पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी लपेटे में ले लिया है। शिल्पा शेट्टी की फाइनेंशियल डीलिंग को लेकर जांच हो रही है, अब तक शिल्पा शेट्टी से दो बार उनके घर पर ही पूछताछ हो चुकी है लेकिन मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब तक शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट नहीं दी है।
-
1:07 PM (IST) Jul 28, 2021
इन धाराओं के तहत दर्ज है राज कुंद्रा पर केस
पुलिस ने कुंद्रा के खिलाफ IPC की धारा 392, 393, 420 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा आईटी ऐक्ट 66, 67 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर इंसिडेंट एक्सहिबिशन ऑफ विमेंस एक्ट की 3,4,6,7 धाराओं को भी लगाया गया है।
मतलब कि इस केस के दर्ज होने के बाद कुंद्रा की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली है। वैसे ही शिल्पा के पति के खिलाफ़ देश के अलग-अलग इलाकों से कई मॉडल्स और एक्ट्रेस अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करने जैसे संगीन आरोप लगा चुकी हैं, जिनकी जांच अभी चल रही है।