Published : Jun 06, 2025 10:03 pm IST, Updated : Jun 06, 2025 10:03 pm IST
1/5Image Source : India TV
क्या आप भी अपने चेहरे के खोए हुए निखार को वापस पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको दही को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आइए कर्ड फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको दो स्पून दही और एक स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए और फिर अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
आपको दही और शहद से बने इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर लें।
4/5Image Source : Freepik
मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। दही और शहद, दोनों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : Pexels
इस फेस पैक की मदद से आप अपनी त्वचा के निखार को कई गुना बढ़ा सकते हैं। रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।