1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. कोरोना से बुरा हाल: अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस की लंबी कतारें

कोरोना से बुरा हाल: अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस की लंबी कतारें

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2021 08:22 am IST,  Updated : Apr 15, 2021 08:22 am IST

गुजरात सरकार ने बुधवार को यहां के सिविल अस्पताल के बाहर कोविड-19 रोगियों को लेकर एंबुलेंस की कतार लगी होने पर कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार रोगियों को भर्ती किया जा रहा है।

कोरोना से बुरा हाल:...- India TV Hindi
कोरोना से बुरा हाल: अहमदाबाद में सिविल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस की लंबी कतारें Image Source : PTI

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने बुधवार को यहां के सिविल अस्पताल के बाहर कोविड-19 रोगियों को लेकर एंबुलेंस की कतार लगी होने पर कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। सरकार ने कहा कि एंबुलेंस की कतार लगने को हालात संभालने में अस्पताल की क्षमता से जोड़ना ठीक नहीं है। शहर के असरवा इलाके में सिविल अस्पताल परिसर में कोविड-19 रोगियों के लिए 1,200 बिस्तरों का अस्पताल है।

अस्पताल के बाहर पिछले सप्ताह से इस तरह कोविड-19 रोगियों को लेकर एंबुलेंस की कतार देखी जा रही है। राज्य में महामारी के बिगड़ते हालात पर सुनवाई के दौरान गुजरात उच्च न्यायालय ने हाल ही में कहा था, ‘‘सिविल अस्पताल के बाहर 40 से अधिक एंबुलेंस कतार में खड़ी देखी गयीं।’’

सरकार ने अदालत में अपने जवाब में कहा था कि एंबुलेंस की कतार लगना अस्पताल की क्षमता मापने का मानदंड नहीं हो सकता।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।