1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ड्रग फर्म जेनबर्कट फार्मास्युटिकल्स ने 39 रुपये में लॉन्च की कोरोना की दवाई

ड्रग फर्म जेनबर्कट फार्मास्युटिकल्स ने 39 रुपये में लॉन्च की कोरोना की दवाई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2020 10:42 am IST,  Updated : Jul 25, 2020 03:47 pm IST

कोरोना महामारी के शुरूआती लक्षण दिखने पर मात्र 39 रुपये की एक गोली से इसका इलाज हो सकता है। ये दावा ड्रग फर्म जेनबर्कट फार्मास्युटिकल्स ने किया है।

Antiviral Covid 19 Drug Favipiravir- India TV Hindi
Antiviral Covid 19 Drug Favipiravir Image Source : SOCIAL MEDIA

कोरोना महामारी की चपेट में पूरी दुनिया है। इस महामारी के शुरूआती लक्षण दिखने पर मात्र 39 रुपये की एक गोली से इसका इलाज हो सकता है। ये दावा ड्रग फर्म जेनबर्कट फार्मास्युटिकल्स ने किया है। इन्होंने 39 रुपये की 'फेविवेंट' नाम से एंटीवायरल दवा फेविविरविर लॉन्च की है। एक टैबलेट 200 मिलीग्राम की है। एक शीशी में आपको इस दवा की 10 गोलियां मिलेंगी।

जेनबर्कट फार्मास्युटिकल्स ने एक बयान में कहा कि इस दवा का निर्माण तेलंगाना के एक फार्मास्युटिकल प्लांट में किया गया। गुरुवार को फार्मा कंपनी ब्रिंटन फार्मास्युटिकल्स ने कहा था कि वह 'फवीटन' ब्रांड के नाम से फेविपिरविर को अधिकतम खुदरा मूल्य 59 रुपये प्रति टैबलेट के तहत बेचेगी।

फार्मा प्रमुख ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स पहले से ही 75 रुपये प्रति टैबलेट की कीमत पर ब्रांड नाम 'फेबीफ्लू' के तहत फेविविरविर बेच रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने फेवीपिरवीर के उपयोग को मंजूरी दी थी। वहीं जापान में विकसित एक एंटीवायरल ड्रग और आमतौर पर भारत में कोरोना के हल्के लक्षण इन्फ्लूएंजा के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

जेनबर्कट फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन और एमडी आशीष यू भुट्टा ने कहा, 'भारत में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों के वर्तमान स्वरूप में अगर हम एक फार्मास्युटिकल कंपनी के रूप में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव नहीं कर सकते, तो हमारी कंपनी का अस्तित्व ही असंगत है। उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि फेविवेंट जैसे प्रभावी उपचार की आसान पहुंच और किफायती मूल्य भारतीय नागरिकों को समय पर, बहुत जरूरी चिकित्सीय समाधान प्रदान करेगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।