1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गठिया के मरीज रोज पिएं 1 कप लेमनग्रास टी, घुटनों के दर्द और सूजन से मिलेगा आराम

गठिया के मरीज रोज पिएं 1 कप लेमनग्रास टी, घुटनों के दर्द और सूजन से मिलेगा आराम

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 23, 2023 02:08 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 02:08 pm IST

गठिया के लिए लेमन ग्रास के फायदे: गठिया के लिए लेमनग्रास के कई फायदे हैं। ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो सूजन व दर्द को कम कर सकता है।

lemongrass_for_arthritis- India TV Hindi
lemongrass_for_arthritis Image Source : FREEPIK

गठिया के लिए लेमन ग्रास के फायदे: लेमन ग्रास (lemongrass), एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि घुटनों में दर्द की समस्या को कम कर सकता है। लेकिन, इसका एक खास गुण ये है कि ये विटामिन सी से भरपूर है जो कि शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इस तरह ये लेमन ग्रास हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने और इसे कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी घुटनों में दर्द के लिए लेमनग्रास कई फायदे हैं। तो, सुबह लेमनग्रास टी बनाएं और फिर इन तमाम फायदे के लिए इस टी का सेवन करें।

गठिया में लेमन ग्रास टी के फायदे-lemongrass tea benefits in rheumatoid arthritis in hindi 

1. डिटॉक्सिफिकेशन में है मददगार

लेमन ग्रास टी पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है और लिवर के काम को उत्तेजित कर सकता है। इसके बाद ये सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये शरीर में सूजन को कम करने के साथ गठिया की समस्या से बचाव में मदद करता है। 

क्या सलाद में नमक डालना चाहिए? अगर आप भी करते हैं ये गलती तो आज ही कर लें सुधार

2. विटामिन सी से है भरपूर

विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक से काम करने और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में मदद करता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस गठिया में दर्द और सूजन को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में लेमन ग्रास टी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है।

lemongrass
Image Source : FREEPIKlemongrass

क्या पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है? जानें High cholesterol के मरीज को कितना पानी पीना चाहिए

3. लेमन ग्रास टी जोड़ों में दर्द को कम कर सकता है

लेमन ग्रास टी, जोड़ों में दर्द को कम करने में मददगार है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही ये हेल्दी कोशिकाओं को बढ़ावा देने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। तो, अगर आपको गठिया की समस्या है तो लेमनग्रास की चाय बनाएं और जरूर पिएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।