1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड कंट्रोल करने में असरदार है आलू का रस, बस ऐसे करें सेवन

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में असरदार है आलू का रस, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 02, 2021 04:14 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 04:28 pm IST

दवाइयों के अलावा आप यूरिक एसिड की अधिकता को आलू के रस से भी कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए आलू किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही इसके इस्तेमाल का तरीका भी जानें।

uric acid - India TV Hindi
uric acid  Image Source : INDIA TV

खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोग आजकल यूरिक एसिड के बढ़े होने से भी परेशान हैं। यूरिक एसिड के बढ़े होने पर शरीर अन्य बीमारियों की चपेट में आने लगता है। इनमें सबसे आम समस्या हाथ पैरों के ज्वाइंट्स में दर्द होना है। यूरिक एसिड की समस्या को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि जब शरीर में प्यूरीन नाम के प्रोटीन का ब्रेकडाउन होता है तो शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता हो जाती है। ऐसे में दवाइयों के अलावा आप यूरिक एसिड की अधिकता को आलू के रस से भी कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए आलू किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही इसके इस्तेमाल का तरीका भी जानें। 

Potato Juice
Image Source : INSTAGRAM/ARKUREHEALTHCAREPotato Juice 

यूरिक एसिड को नैचुरली कंट्रोल कर देगी अलसी, बस ऐसे करें इसका इस्तेमाल

इस तरह आलू कंट्रोल करेगा यूरिक एसिड

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में आलू का रस असरदार है। आलू का रस ड्रिटॉक्स ड्रिंक है जिसे पीने से शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिक पदार्थ निकल जाते हैं। इसके अलावा इसे पीने से किडनी की सक्रियता भी बढ़ती है। जिसकी वजह से किडनी ठीक तरीके से फिल्टर करने में सक्षम होती है। 

ऐसे बनाएं आलू का रस

  • सबसे पहले आलू लें और उसे अच्छे से पानी से धो लें
  • अब आलू के छिलके को छील लें
  • इसके बाद आलू को कद्दूकस करें
  • अब एक साफ कपड़े में कद्दूकस किया हुआ आलू डालें
  • कपड़े को बांधकर निचोड़ कर जूस निकालें
  • इसे तुरंत पी लें
  • ऐसा करने से आपको कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा
  • आप इस जूस को दिने में दो बार भी पी सकते हैं

यूरिक एसिड बढ़ा होने पर ना खाएं ये 5 चीजें, हो सकती है और दिक्कत

आलू के रस के अन्य फायदे

Potato Juice
Image Source : INSTAGRAM/COMPLETEHEALTHNEWSPotato Juice 


वजन करता है कंट्रोल
आलू का रस आपके वजन को कंट्रोल करने में असरदार है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं जो कि वजन को कंट्रोल करने में असरदार है। अगर आप सुबह नाश्ते में एक गिलास आलू के रस का सेवन करेंगे तो ये लंबे वक्त तक आपका पेट भरा रखेगा। इससे आपको भूख नहीं लगेगी और अपने आप वजन कंट्रोल होगा।

ब्लड सर्कुलेशन करेगा बेहतर
आलू के रस का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से शरीर में होता है। इसके साथ ही ये आपको अन्य बीमारियों से भी बचाव करता है।

गठिया के रोगियों के लिए फायदेमंद
जो लोग गठिया से परेशान हैं उन्हें भी आलू के रस को पीना चाहिए। नियमित रूप से आलू का रस पीने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द और सूजन में छुटकारा मिलता है। 

 

 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।