1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल: सड़क दुर्घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत

हिमाचल: सड़क दुर्घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Mar 02, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Mar 02, 2018 01:18 pm IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक निजी वाहन सड़क पर फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा। पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई

Himachal road accident- India TV Hindi
Himachal road accident

शिमला: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक निजी वाहन सड़क पर फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा। पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे। श्रद्धालु अमृतसर शहर के समीप काले घनपुर गांव के रहने वाले थे, यह सभी कुल्लू जिले के मणिकरन स्थित सिखों के प्रसिद्ध मंदिर से प्रार्थना कर घर लौट रहे थे। यह दुर्घटना राज्य की राजधानी से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्वारघाट के समीप हुई। एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और उसे नालागढ़ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मरने वालों में से अधिकतर संगठित परिवार से ताल्लुक रखते थे।" प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इनोवा वाहन में जरूरत से ज्यादा सवारी थी और चालक ने मोड़ पर गाड़ी मोड़ते वक्त संभवत: संतुलन खो दिया होगा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "बचानेवालों में अधिकतर स्थानीय ही थे, जिन्हें मृतकों को वाहन से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत